बॉडी फैट में बदलाव से दिमाग पर पड़ सकता है असर, मोटापे को लेकर नई स्टडी में बड़ा खुलासा

मोटापे की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं पहले से शामिल हैं। लेकिन हाल ही में एक नई स्टडी हुई है, जिसमें बताया गया है कि यह आपके ब्रेन पर भी असर डालती है। आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 18, 2026 10:12 AM IST

आजकल मोटापा सिर्फ फिटनेस या लुक्स से जुड़ी समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के बाद अब एक नई स्टडी में मोटापे को अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारी से भी जोड़ा गया है। इस स्टडी के रिसर्चस का कहना है कि शरीर में बढ़ने वाला अतिरिक्त फैट और उसमें होने वाले बदलाव दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्टडी के बारे में-

क्या कहती है नई स्टडी?

हाल ही में सामने आई स्टडी में पाया गया कि मोटापे के कारण शरीर में फैट टिश्यू का व्यवहार बदलने लगता है। इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो धीरे-धीरे दिमाग पर असर डालती है। रिसर्च के मुताबिक, यह बदलाव अल्जाइमर डिजीज से जुड़े प्रोटीन और ब्रेन सेल्स को प्रभावित कर सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि लंबे समय तक मोटापा रहने से दिमाग की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

अल्जाइमर क्या है?

अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिजीज है, जिसमें व्यक्ति की याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। समय के साथ मरीज को रोजमर्रा की चीजें याद रखने, निर्णय लेने और लोगों को पहचानने में भी परेशानी होने लगती है। यह बीमारी आमतौर पर बढ़ती उम्र में देखने को मिलती है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य समस्याएं इसका खतरा बढ़ा सकती हैं।

मोटापा दिमाग को कैसे प्रभावित करता है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में जमा अतिरिक्त फैट सिर्फ बाहर से दिखाई देने वाली चर्बी नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदर कई तरह के हार्मोन और केमिकल बदलाव भी करता है। मोटापे के कारण कई तरह की परेशानी होने की संभावना होती है, जैसे-

इन सभी चीजों का असर धीरे-धीरे ब्रेन हेल्थ पर पड़ सकता है।

किन लोगों को है ज्यादा सतर्क होने की जरूरत?

कुछ लोगों क अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है, जैसे-

  • जिनका वजन लगातार बढ़ रहा है।
  • पेट के आसपास ज्यादा फैट जमा है।
  • डायबिटीज या हाई बीपी की समस्याहै।
  • शारीरिक गतिविधि कम करते हैं।
  • जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं।

ऐसे लोगों में मोटापे से जुड़ी दिमागी समस्याओं का खतरा ज्यादा हो सकता है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

ब्रेन हेल्थ को बेहतर रखने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे-

  1. रोजाना एक्सरसाइज करें
  2. संतुलित और पौष्टिक आहार लें
  3. चीनी और जंक फूड कम खाएं
  4. पर्याप्त नींद लें
  5. तनाव को कम करने की कोशिश करें
  6. नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें, इत्यादि।

Disclaimer : यह नई स्टडी इस बात की ओर इशारा करती है कि मोटापा सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए समय रहते वजन को कंट्रोल रखना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source