Oats Health Benefits : ओट्स खाएंगे तो हाई नहीं होगा ब्लड प्रेशर, वजन भी होगा कम, जानें ओट्स के अन्य लाभ

ओट्स में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नयंत्रित रहता है। डायबिटीज के रोगी भी इसे खा सकते हैं। ओट्स स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद (oats health benefits in hindi) है, जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 9, 2020 7:14 PM IST

नाश्ते में जो लोग ओट्स खाते हैं, वह लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं, क्योंकि ओट्स बहुत ही हेल्दी होता है। यह आसानी से पचने वाला पदार्थ है, जो पेट को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद है। ओट्स के कई फायदे होते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नयंत्रित रहता है। डायबिटीज के रोगी भी इसे खा सकते हैं। ओट्स स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद (oats health benefits in hindi) है, जानें यहां...

ओट्स खाने के फायदे (Oats health benefits in hindi) 

– ओट्स में पाया जाने वाला इनोजिटॉल रक्त में वसा के स्तर को नियंत्रित कर उसे बढ़ने नहीं देता। यह शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा को भी कम करता है।

– ओट्स खाने से दिल से संबंधित बीमारियों में काफी राहत मिलती है। दिल से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपनी डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें।

– नाश्ते में ओट्स शामिल करने से डायबिटीज से बचे रहेंगे। ओट्स इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।

Aadu Benefits in Hindi : वजन कम करने के लिए खाएं आड़ू, आड़ू खाने के अन्य फायदे भी जानें

– ओट्स फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है। हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होंगी लेकिन तब, जब इसे लो सैचुरेटेड फैट के साथ लेंगे।

– फॉलिक एसिड होने के कारण बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। यह एंटी कैंसर भी है।

-ओट्स में इन्सॉल्युबल और सॉल्युबल फाइबर होता है, जो फैट बर्निंग के लिए काफी अच्छा है। ओट्स खाकर वजन जल्दी और आसान तरीके से कम कर सकते हैं।

– वजन घटाने के लिए घंटों वर्कआउट तो करते ही होंगे। अब से ओट्स भी खाना शुरू कर दें। ओट्स काफी हद तक वजन घटाता है। मोटापे से घिरे लोगों को रोजाना ओट्स के चीले का सेवन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source