
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Nuts for Healthy Heart: हार्ट अटैक के मामलों और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (Cardiovascular Diseases) से पीड़ित लोगों में भारतीयों की भी एक बड़ी तादाद है। इसकी वजह है कसरत ना करने की आदत और हाई-फैट वाली डायट। जैसा कि एशियाई मूल के लोगों को खाने-पीने का शौक होता है। इसीलिए वे तली हुई, मीठी और थिक ग्रेवी वाली बहुत-सी डिशेज़ पसंद करते हैं। इससे, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ग्लूकोज़ और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इनसे मोटापा, डायबिटीज़, हार्ट डिज़िज़ेज़ और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। (Heart Attack Risk Factors)
लेकिन, वहीं अगर आप हेल्दी चीज़ों का सेवन करते हैं, तो आपको हार्ट अटैक के ख़तरे को कम करने में मदद होती है। जी हां, इसीलिए बहुत आवश्यक है कि आप अपने भोजन का चुनाव सही तरीके से करें और ऐसी चीज़ें खाएं जिससे, दिल की सेहत बनी रहे। उदाहरण के लिए नट्स और ड्राईफ्रूट्स अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। (Nuts for Healthy Heart in Hindi)
इस हेल्दी ड्राईफ्रूट को भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। यह दिल की सेहत के लिए एक अच्छा सप्लीमेंट साबित होता है। इसे, दिल के लिए बहुत फायदेमंद कहा जाता है। दरअसल, बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और विटामिन ई एक अच्छा एंटीआक्सिडेंट है। यह दिल की बीमारियों का रिस्क कम करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। जो कि हार्ट अटैक की एक बड़ी वजह है।
ओलिक ऐसिड से रिच काजू के बीज यानि कैश्यू नट्स एक हार्ट-फ्रेंडली फूड है। ओलिक एसिड एक हेल्दी फैट है जो दिल को सेहतमंद रखता है। इसके साथ ही काजू से जिंक, कॉपर, मैग्निशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। यह दिल से जुड़े मसल्स को काम करने में मदद करते हैं और उन्हें मज़बूत बनाते हैं। इसी तरह ब्लड सेल्स की संख्या भी बढ़ती है।
फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं पिस्ते, जो हार्ट के लिए काफी मददगार है। इनके सेवन से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट पिघलकर शरीर से बाहर निकल जाता है। इसके अलावा पिस्ते में मौजूद मिनरल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
यह सबसे हेल्दी नट कहा जाता है क्योंकि, इसके फायदे बेमिसाल हैं। अखरोट में विटामिन बी ग्रुप और विटामि ई के अलावा कई मिनरल्स पाए जाते हैं। कॉपर, जिंक, कैल्श्यिम, मैग्निशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व शरीर में पहुंचकर ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। जो, ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा
Pregnancy Care: प्रेगनेंसी में सुबह आते हैं चक्कर, होता है सिर दर्द? मॉर्निंग सिकनेस की इस परेशानी से बचने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे