रोजाना सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह बिना जोर लगाए होगा पेट साफ

अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपको न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानना चाहिए कि ऐसे कौन से घरेलू उपाय हैं जिनका प्रयोग करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : September 20, 2023 7:01 AM IST

कब्ज एक डाइजेस्टिव समस्या है। आमतौर पर कभी न कभी हर व्यक्ति को यह समस्या देखने को मिलती ही है। जब पेट में स्टूल की मूवमेंट धीमी होती है तब यह समस्या होती है। इसमें व्यक्ति काफी परेशान और असहज महसूस करता है। अगर आप पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते हैं या फिर आप फाइबर का सेवन पर्याप्त मात्रा में नहीं करते हैं तो आपको कब्ज हो सकती है। इसके और भी बहुत से कारण होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ ऐसे तरीके शेयर किए हैं जिनका प्रयोग करके आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सुबह अच्छी तरह पेट साफ होने के उपाय - (Home Remedies For Pet Saaf)

लंच के बाद गुड़ और शक्कर का सेवन करें

लंच के बाद डाइजेस्टिव बूस्ट के लिए आप गुड को पाउडर के रूप में बदल कर घी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। गुड़ में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है और वहीं घी में हेल्दी फैट होते है। इससे आपका पाचन ढंग से हो पाएगा और साथ ही पौष्टिक तत्व भी अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाएंगे। इसका सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन भी निकल जायेंगे। इस चीज को अपने रूटीन में शामिल कर लें।

शाम के स्नैक में खरबूजा का सेवन करें

डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपको कब्ज हो सकती है। इसलिए अपने आप को पानी से भरपूर चीजें खिलाते रहे। खरबूजा पानी से भरपूर फल का एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट तो होगा ही साथ में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बने रहने में भी मदद मिलेगी। इसलिए आप शाम को 3 से 4 बजे के बीच इस फल को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अगर यह सीजन में नहीं है तो इसकी बजाए केले का सेवन कर सकते हैं।

डिनर में तिल के बीज

तिल के बीज में फाइबर, विटामिन ई, फैटी एसिड आदि होते हैं जो आपके शरीर की पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको हेल्दी फैट भी प्राप्त होते हैं। आप चाहें तो रोटी बनाने के दौरान इन तिल की बीजों को आटे में मिला सकते हैं। इससे आपकी ओवर ऑल सेहत और खास कर पाचन तंत्र की सेहत को बहुत अधिक लाभ मिल सकता है।

तिल के बीजों का सेवन आप रोटी के साथ साथ तो कर ही सकते हैं लेकिन भाखरी के साथ भी इसे आसानी से खाया जा सकता है। अगर आप कुछ क्रंची खाने के मूड में हैं तो इन बीजों को बाकी के बीजों के साथ रोस्ट करके भी खा सकते हैं।

निष्कर्ष: यह सब चीजें खाने से आपको कब्ज से काफी मदद मिल सकती है। यह सारी टिप्स सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से साझा की हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source