अंग क्यों सुन्न हो जाते हैं ? जानें इसके कारण और इलाज

झनझनाहट, सुन्न पड़ना या अगड़न के लक्षण कभी-कभी दर्द के साथ भी होते हैं और इंसान को कमजोरी का भी एहसास होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 7, 2018 4:26 PM IST

अपने अक्सर देखा होगा जब आप किसी एक ही स्थिति में कुछ देर रहते हैं तो आपके विशेष अंग में झनझनाहट या सुन्न होने का अनुभव होता है। सामान्यतया इसे कोई रोग नहीं समझा जाता है लेकिन यदि यह दिन में कई बार हो या बार-बार यह हो तो इसके पीछे कोई न कोई बीमारी जरूर हो सकती है।

झनझनाहट, सुन्न पड़ना या अगड़न के लक्षण कभी-कभी दर्द के साथ भी होते हैं और इंसान को कमजोरी का भी एहसास होता है। अगर इस प्रकार की समस्या आपको बार-बार होती है तो आप इसके लिए जरूर सतर्क हो जायें।

आइए जानते हैं सुन्न पड़ने के लक्षण कौन-कौन सी बीमारियों के बारे में आगाह करता है।

ब्लड सर्कुलेशन 

सामान्यतया अंगों में अकड़न या सुन्न पड़ने का कारण ब्लड सर्कुलेशन का सही तरीके से न होना होता है। जब कोई अंग किसी भी कारण से लगातार दबा रह जाता है तो उसमें रक्त संचार नहीं हो पात है और इसकी वजह से अंग में अगड़न या झनझनाहट होने लगती है।

ऐसा नहीं है कि अंगों में झनझनाहट का एकमात्र यही कारण होता है यह कई अन्य रोगों का लक्षण भी हो सकता है। अगर आप इसे ध्यान से देखें तो इसमें कुछ अन्य रोगों का लक्षण भी होता है। हाथ-पैर और उंगली के जोड़ अगर बार-बार सुन्न पड़ रहे हैं और उनमें अजीब सी चुभन है तो यह किसी खतरनाक रोग का लक्षण हो सकता है।

पोषक तत्वों की कमी

कई बार शरीर में कुछ खास तरह के पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी अंगों में झनझनाहट होने लगती है। विटामिन बी-12, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम की शरीर में कमी होने पर हाथ व पैर सुन्न पड़ने लगते हैं। ऐसा जब भी होता है तो इंसान अपने आपको बहुत कमजोर भी महसूस करता है। पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए कई बार चिकित्सक सप्लीमेंट की सलाह भी देते हैं। कोशिश करनी चाहिए की इसे अपने खान-पान के माध्यम से दूर किया जाय।

डायबिटीज 

अगर किसी इंसान को यह कई बार हो रहा है तो उसे अपने डायबिटीज का परिक्षण कराना चाहिए। डायबिटीज की समस्या होने पर भी हाथ व पैरों में झनझनाहट महसूस होती है। इसमें व्यक्ति को हद से ज्यादा भूख या प्यास भी लगती है, जल्दी-जल्दी पेशाब आता है। इसके लिए ब्लड शुगर की जांच कराई जाती है। दवाओं व उचित खान-पान से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

थाइरॉएड

हांथ-पैर में झनझनाहट का कई बार कारण थाइरॉएड में समस्या होना भी होता है। थाइरॉएड ग्रंथि में बनने वाले हार्मोंस जब प्रभावित होते हैं तब भी हाथ व पैरों में अकड़न व सुन्नपन का एहसास होता है। इस समस्या में ठंड लगना, वजन बढ़ना, त्वचा का रूखा होना व मासिकचक्र में अनियमितता जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस

मल्टीपल स्क्लेरोसिस मस्तिष्क की ऐसी बीमारी है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर हमला करती है। कमजोरी, सुन्नपन या झनझनाहट होने के साथ अगर चीजें दो-दो दिखाई दे रही हैं तो यह मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या हो सकती है। इस रोग में मस्तिष्क की जिन कोशिकाओं पर असर पड़ता है, उससे जुड़े अंग पर भी असर दिखता है।

स्ट्रोक

हाथों का बार-बार सुन्न पड़ना या झनझनाहट होना स्ट्रोक का लक्षण भी हो सकता है। झनझनाहट के साथ अगर बोलने में कोई समस्या आ रही है या मुंह टेढ़ा हो रहा है तो यह स्ट्रोक का लक्षण होता है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.