... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 18, 2020 9:47 AM IST
इन 5 बीमारियों के कारण आपके हाथ और पैरों में होती है झनझनाहट, जानें किस गंभीर बीमारी का शिकार हैं आप
Numbness Home Remedies : लगातार एक ही मुद्रा में बैठने के कारण कई बार हमारे हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। क्या आपने सोचा है आखिर ऐसा क्यों होता है? शरीर के अंगों का सुन्न होना बहुत ही आम बात है और यह शरीर में किसी कमी या फिर रोग के कारण भी हो सकता है। आमतौर पर लगातार एक ही पॉजीशन में बैठने और खड़े होने पर सुन्नपन की स्थिति आती है। ऐसी स्थिति में जब आप उस हिस्से को सहलाते हैं या फिर झटका देते हैं, तो वह सामान्य अवस्था में आ जाता है। आइए जानते हैं हमारे अंग क्यों होते हैं सुन्न (Numbness Home Remedies)और इसे तुंरत कैसे पाई जा सकती है राहत-
हमारे शरीर के अंगों का सुन्न होना बहुत ही सामान्य है। हाथ, कंधों और पैरों में सुन्नपन अधिक होता है। इसका कारण है लेटते, खड़े होते और बैठते वक्त इन्हीं अंगों पर सबसे अधिक जोर पड़ता है। दरअसल, जब हम एक ही मुद्रा में काम करते हैं, तो शरीर की मांसपेशियां और रक्तवाहिनियां शिथिल हो जाती हैं। इसी वजह से शरीर सुन्नपन यानी नम्बनेस की स्थिति में चला जाता है। आमतौर पर जब शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आती है, तब शरीर का अंग सुन्न हो जाता है।
जब शरीर का अंग सुन्न हो जाता है, तो उस अंग के पास झनझनाहट महसूस होती है। इस दौरान ऐसा मसहूस होता है कि वह अंग शरीर से बाहर निकल गया है। इस वजह से कई बार इस अंग को मानसिक संकेत भी नहीं मिल पाते हैं। इसीलिए जब आप सुन्नपन की स्थिति में उस अंग को झटका देने की कोशिश करते हैं, तो वह हिलते ही नहीं हैं। आमतौर पर सुन्नपन की स्थिति में सुई जैसी चुभन महसूस होती है।
यदि आपको हमेशा अंगों में सुन्नपन की समस्या होती है, तो सुबह सौच करने के बाद सोंठ के छोटे टुकड़े या फिर लहसुन की 2 कलियों को चबाकर खाएं। ऐसा करने से अंगों के सुन्नपन से आपको राहत मिलेगी, क्योंकि लहसुन और सोंठ के सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पीपल का पेड़ बहुत ही अधिक गुणकारी होता है। इसकी पत्तियां कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। अगर आपके शरीर में अधितर समय सुन्नपन की शिकायत होती है, तो 3-4 ताजी पत्तियों यानी कोंपलों को सरसों के तेल में अच्छी तरह से पकाएं। जब आपके शरीर में सुन्नपन हो तो, इस तेल से उस अंग पर मालिश करें। ऐसा करने से सुन्नपन से आपको राहत मिलेगी।
अगर अक्सर आप पैरों में सुन्नपन की समस्या से जूझते हैं, तो घबराएं नहीं। देसी घी से आप इस समस्या से चुटकियों में राहत पा सकते हैं। सुन्नपन से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले देसी घी को हल्का सा गर्म करें। इस तेल को तलवे पर लगाएं। इससे सुन्नपन की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा पैरों के फटने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
डेंगू और मलेरिया के मच्छरों से रहें दूर, घर में जरूर लगाएं ये 4 प्लांट्स
खतरनाक है पुरुषों का बार-बार पेशाब जाना, कारण जानकर जल्द करें अपना बचाव