Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 5 कारणों से भी हो सकता है दांत में दर्द, भूलकर भी न करें इग्नोर

Causes Behind the Toothache: दांत में दर्द होना आपको आम समस्या लग सकती है, लेकिन इसके पीछे कई बड़े कारण भी हो सकते हैं। यदि इन कारणों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो कई तरह के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

इन 5 कारणों से भी हो सकता है दांत में दर्द, भूलकर भी न करें इग्नोर
Causes of Toothache

Written by intern23.seo |Published : February 12, 2024 12:08 PM IST

अपनी डेंटल हेल्थ को लेकर हम सभी परेशान रहते हैं।आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हमें दांतों से संबंधित कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। मुंह और दांतों की साफ-सफाई के लिए लोग अक्सर लापरवाही बरतने लगते हैं। इसके कारण मुंह से बदबू आना, दांत में दर्द होना, दांतों में सड़न, की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि इस समस्याओं पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये आगे चलकर गंभीर रूप भी ले सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दांत में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसलिए इन पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दांत में दर्द के कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही जानिए दांतों की सेहत का कैसे रखें ध्यान..

दांत में दर्द के 5 कारण (Causes of Toothache)

  1. कैविटी या दांतों में सड़न के कारण।
  2. दांत का टूटना।
  3. मुंह में चोट लगना।
  4. दांत के अंदर सूजन के कारण।
  5. कान के दर्द के कारण।

दांतों की देखभाल के उपाय (Dental Care Tips)

  • एक साल में 2-3 बार डेंटल चेकअप जरूर कराएं।
  • दिन में 2 बार ब्रश जरूर करें।
  • रोजाना दांतों के बीच फ्लॉस करें।
  • बहुत अधिक मीठा खाने से बचें।
  • प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें।
  • टेढ़े-मेढ़े दांतों को ब्रेसेस की मदद से सीधा करने का कोशिश करें।

डेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के उपाय

दांतों की नियमित सफाई

डेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आपको अपने दांतों की सफाईनियमित करनी चाहिए। इसके लिए आप दिन में 2 बार कम से ब्रश जरूर करें। इसके साथ ही आप फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, जो आपके दांतों को मजबूत करने का काम करती है।

बहुत अधिक ठंडा या गर्म न खाएं

बहुत अधिक ठंडा या गर्म हमारे दांतों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। यदि आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं तो इससे आपके दांतों की ऊपरी परत को हानि पहुंच सकती है। इससे कारण आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको बहुत अधिक ठंडा या गर्म खाने से परहेज करना चाहिए।

Also Read

More News

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी के कारण भी दांतों की समस्या हो सकती है। दरअसल पानी की कमी मात्रा के कारण मुंह में लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बनती है, जिससे हमारे दांतों को हेल्दी रखने वाले वैक्टीरिया की कमी हो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की एक्सपर्ट सलाह देना नहीं है। यदि आप किसी तरह की समस्या से पीढ़ित हैं तो किसी भी नजीते पर पहुंचने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

About the Author

... Read More