महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी होती है आयरन की कमी, ये हो सकता है नुकसान

खानपान की गलत आदतों या चोट लगने के कारण पुरुषों में हो सकती है इसकी कमी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2018 10:33 AM IST

एनीमिया आयरन की कमी से होने वाली एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। शरीर में आयरन प्रोटीन हीमोग्लोबीन, मांसपेशियो के प्रोटीन बनाने और कुछ एंजाइम जो शरीर के आवश्यक रसायन क्रियाएं चलाते है, को बनाने के काम आता है। अगर लोहे का स्तर बहुत ज्यादा गिर जाए तो इससे खून की कमी भी हो सकती है। जब ऐसा होता है तो लाल रुधिर कोशिकाएं सामान्य से छोटी हो जाती है और उनमें कम हीमोग्लोबिन होता है।

क्या है वजह

अकसर माना जाता है कि महिलाएं खानपान को लेकर लापरवाह होती हैं। इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों, खासतौर से आयरन और फॉलिक एसिड की कमी हो जाती है और वे एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। परंतु यही बात पुरुषों के साथ भी लागू होती है। खानपान की गलत आदतों के कारण उन्‍हें उनके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्‍व नहीं मिल पाते। पुरुषों की शारीरिक संरचना के अनुसार उन्‍हें ज्‍यादा आयरन युक्‍त आहार की आवश्‍यकता होती है। आयरन की कमी से पुरुषों को गठिया रोग होने का भी जोखिम रहता है।

चोट लगने या किसी सर्जरी के कारण शरीर से बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने पर भी आयरन की कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - अभी कम नहीं हुआ है जीका वायरस का डर, बरतें ये सावधानियां

एनीमीया के लक्षण

सिरदर्द, थकान, अक्सर नींद आना, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छाना, हृदय गति का असामान्य होना, नाखूनों की रंगत सफेद पड़ना, बेहोशी का दौरा, आदि।

यह भी पढ़ें -क्‍या आपकी कंपनी भी है ऐसी, तो खुद संभालें अपनी सेहत

ऐसे करें बचाव

  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
  • हरी पलोदार सब्जियों, फलों और अन्य खाद्य पदार्थों जैसे चुकंदर, गाजर, सेब, अनार, खजूर, मूंगफली, गुड़ और सूखे मेवों का सेवन करें।
  • शरीर में फॉलिक एसिड की मात्रा बढ़ाने के लिए कुटू का आटा, ओटमील (जौ), गोभी, मशरूम और ब्रोकली खाएं।
  • कैल्शियम और विटामिन सी के लिए दूध, दही, पनीर, चीज के अलावा संतरा, नींबू, मौसमी, चकोतरा और अंगूर जैसे बिटामिन सी युक्त फलों का आवश्यक रूप से सेवन करें।
  • डॉक्टर की सलाह पर आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source