कम पानी पीने के कारण सिर्फ किडनी नहीं बल्कि डैमेज हो सकते हैं शरीर के ये 4 अंग, जानें सबसे ज्यादा किन्हें खतरा

Organ damage in lack of water: जिन लोगों को कम पानी पीने की आदत है, उनकी सिर्फ किडनी ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंग डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिनके बारे में हम इस लेख में विस्तार से बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 7, 2024 8:56 AM IST

Side effects of not drinking enough water: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है और जब भी हम बीमार पड़ते हैं या फिर हमें स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो हमें अन्य स्वास्थ्य सलाह देने के साथ-साथ खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है। हमारे शरीर के एक-एक अंग को पानी की जरूरत होती है। अगर आप रोजाना से कम मात्रा में पानी पीते हैं, तो इसके कारण हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। वहीं जब शरीर में पानी जब धीरे-धीरे शरीर में कम होने लगता है, तो इसके कारण शरीर के कई अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। कुछ लोगो को लगता है कि जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इससे हमारी किडनी प्रभावित होने लगती है। यह सच है लेकिन पूरी तरह से सच नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में पानी की कमी न सिर्फ किडनी को प्रभावित करता है, बल्कि इसके कारण शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे अगर कोई व्यक्ति कम मात्रा में पानी पीता है, तो उसके शरीर के कौन से अंग डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

1. मस्तिष्क

ब्रेन यानी मस्तिष्क हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसका काम भी बहुत जटिल होता है। अगर आपका मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो इसके पीछे भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अगर आप पानी बहुत कम मात्रा में पीते हैं और आपको डिहाइड्रेशन होती है, तो इसके कारण आपकी किडनी भी प्रभावित हो सकती है।

2. हार्ट

आजकल हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसमें खराब लाइफस्टाइल अनहेल्दी डाइट के बाद पानी की कमी का कारण भी हो सकता है। पानी समय पर न पीना या पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी आपकी खराब लाइफस्टाइल या अनहेल्दी डाइट का एक हिस्सा हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होना हार्ट को प्रभावित कर सकती है और इसके कारण हार्ट अटैक तक आने का खतरा बढ़ जाता है।

3. लिवर

शरीर में पानी की कमी होना आपके लिवर को भी डैमेज कर सकती है और खासतौर पर जिन लोगों का लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है उन्हें अपने शरीर में पानी की पूर्ति जरूर रखनी चाहिए। पानी के बिना हमारे शरीर के अन्य अंगों की तरह लिवर भी गभीर रूप से प्रभावित हो सकता है, जिसके कार कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

4. आंत

शरीर में पानी की कमी होना आंतों को भी प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण कब्ज आदि की समस्या भी देखने को मिल सकती है। शरीर में पानी की कमी होने के कार पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है, जिसका सीधा असर आपकी आंतों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो धीरे-धीरे इससे आपकी आंतें प्रभावित हो सकती हैं।