Insomnia: थके हुए होने के बाद भी क्या आप सो नही पाते? आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं इसकी वजह!

पूरा दिन काम करने के बाद एक अच्छी नींद आपको अगले दिन के लिए तैयार करती है। आप तरोताज़ा हो कर उठते हैं। लेकिन रात में सो ना पाने से आपका दिन खराब हो जाता है और आप काम पर भी फोकस नहीं कर पाते।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2019 5:40 PM IST

इंसोमेनिया या रात भर जागने की बीमारी वर्किंग प्रोफेशनल्स में काफी ज़्यादा देखी जा रही है। नींद से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण हमारी सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है। पूरा दिन काम करने के बाद एक अच्छी नींद आपको अगले दिन के लिए तैयार करती है। आप तरोताज़ा हो कर उठते हैं। लेकिन रात में सो ना पाने से आपका दिन ख़राब हो जाता है और आप काम पर भी फोकस नहीं कर पाते।  नींद से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण हमारी सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है। इसकी वजह हमारी बहुत-सी आदते हैं। जी हां, लाइफस्टाइल और खाने-पीने से जुड़ी हमारी कुछ आदतें हमारी नींद ख़राब कर देती हैं।  माइग्रेन की समस्या को कंट्रोल करने के लिए ये 7 टिप्स कर सकती हैं मदद

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी कुछ आम-सी आदतें बनती हैं इंसोमेनिया की वजह:

  • कैफीन वाले ड्रिंक्स पीने की आदत – रात में सोने से पहले कुछ लोगों को मीठी चाय या स्ट्रांग कॉफी पीने की आदत होती है। इसमें मौजूद कैफीन न्यूरो ट्रांसमीटर्स को उत्तेजित कर देता है, जो नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखता है। इस वजह से, आपको नींद नहीं आती।
  • चॉकलेट खाना- जी हां, चॉकलेट में भी कैफीन होता है जो आपकी नींद को डिस्टर्ब करता है। चॉकलेट में मौजूद इस कैफीन की वजह से आपको बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। बार-बार उठने की वजह से आप सो नहीं पाते।
  • टी. वी. देखना- रात में खाना खाने के बाद कई लोग कोई स्पोर्ट्स मैच या फिल्म देखने के लिए बैठ जाते हैं। इस चक्कर में सोने में काफी देर हो जाती है। साथ ही मैच या फिल्म के दौरान कई बार हम इमोशनली हाई या लो महसूस करते हैं। तो वहीं मैच खत्म होने के बाद भी हमारी ये भावनाएं हमें प्रभावित करती रहती हैं। हम फिल्म की कहानी या मैच के नतीज़ों के बारे में सोचते रहते हैं। इसलिए हमारा दिमाग भी एक्टिव रहता है। जिसके चलते हम सो नहीं पाते।  वर्क स्ट्रेस: ऑफिस में करें ये 5 काम और पाएं तनाव से राहत
  • बेडरूम में ऑफिस का काम करना- जिन लोगों को ऑफिस का काम घर लाने की आदत है, उन्हें बेडरूम में काम नहीं करना चाहिए। जी हां, आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा लेकिन, बेडरूम ऑफिस का काम करना, टीवी देखना या बहस करना आपकी नींद को बिगाड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि इन सबकी वजह से आपके बेडरूम का कम्फर्ट फैक्टर कमज़ोर पड़ जाता है। सूकून की कमी महसूस होने के कारण आप सो नहीं पाते।