Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Nose Bleeding in Winter in Hindi: क्या आपको पता है सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं, सर्दियों में भी नकसीर फूटता है? जी हां, सर्दियों में भी नाक से खून (Nose Bleeding in Winter) आता है। इसका ताजा उदाहरण हैं पंजाबी गायक गुरु रंधावा। हाल ही में गुरु रंधावा (Guru Randhawa) शूटिंग के सिलसिले में कश्मीर गए थे। वहां गुरु को माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें नाक से खून आ गया। गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह एक टक्सीडो पहने हुए हैं। तस्वीर में उनकी नाक से खून निकल रहा है। उनके चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "माइनस 9 डिग्री सेल्सियस पर अपने नए गाने 'अभी ना छोड़े मुझे' के लिए शूट करना मुश्किल है, लेकिन हार्ड वर्क ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।" आखिर, किन कारणों से सर्दियों में नाक से खून बहता है, जानें यहां (Nose Bleeding in Winter)....
जब अचानक नाक से खून निकलने लगे, तो इसे आम भाषा में नकसीर फूटना (Nose Bleeding) कहते हैं। नाक से खून सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं आता है, बल्कि अधिक ठंडी जगह में रहने से भी नाक से खून निकल सकता है। हालांकि, यह समस्या बहुत ज्यादा गंभीर नहीं होती, लेकिन अधिक खून आने लगे तो इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। जब बहुत अधिक सर्दी पड़ने लगे तो नकसीर फूट (Epistaxis) सकता है। ऐसा होने पर अचानक ही नाक से खून (Nose Bleeding in Winter) बहने लगते हैं।
ठंड के महीनों के दौरान कई बार नाक से खून आने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार लोग सर्दी से बचने के लिए कमरे के अंदर ब्लोअर, रूम हीटर चलाकर बैठते हैं, जिससे कमरे में मौजूद नमी को सोख लेता है। घर को गर्म करने के चक्कर में हवा से नमी बाहर निकल जाती है। सूखी हवा (Dry Air) आपके नाक के मार्ग को डिहाड्रेट्स कर देती है, जिससे वे क्रैक हो जाते हैं और रक्तस्राव यानी ब्लीडिंग होने लगती है। जो लोग सालों भर ड्राई क्लाइमेट और ठंडे इलाके में रहते हैं, उनकी नाक पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। नाक के अंदर सर्दियों में बहुत अधिक सूखापन होने के कारण नकसीर (Nakseer) फूटने की समस्या बढ़ जाती है। कई बार सांस की नली में किसी तरह की परेशानी के कारण (Causes of Nose Bleeding in Winter) भी नोज ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा नाक पर चोट लगने, ब्लड प्रेशर हाई होने, नाक में घाव या ट्यूमर होने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
कई बार सर्दियों के मौसम में एलर्जी होने के कारण भी ब्लीडिंग (Nose Bleeding in Winter in Hindi) होने लगती है। एलर्जी जिसके कारण छींकने, आंखों से पानी आना, सूंघने के दौरान खुजली होना और इस दौरान नाक को अधिक खुजलाने से भी खून बहने लगता है। अधिक खुजली करने से नाक के अंदर मौजूद ब्लड वेसल्स क्षतिग्रस्त होते हैं।
बच्चों में नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं बहेगा अधिक खून