Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Nose Bleeding in Summer : तेज गर्मी की वजह से कुछ लोगों के नाक से खून आने लगती है। यह परेशानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों में देखी जाती है, लेकिन बच्चों में यह परेशानी अधिक होती है। इसका कारण एलर्जी, नाक में संक्रमण, शरीर का तापमान अधिक होना इत्यादि हो सकता है। नाक से खून आने की स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है, ताकि किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति को रोका जा सके। हालांकि, अगर सामान्य कारणों से आपके बच्चे के नाक से खून बह रहा है तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपाय और टिप्स अपना सकते हैं, जिससे नाक से खून आना बंद हो सकता है। आइए जानते हैं गर्मी में बच्चों को नाक से खून आने पर (How to prevent nosebleeds in summer) क्या करें?
गर्मी में अगर आपके बच्चे के नाक से अधिक खून आ ( Bleeding from Nose in Summer for child) रहा है, तो इस स्थिति में आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे काफी हद तक नकसीर की परेशानी कम हो सकती है।
बच्चे के नाक से अगर अचानक से खून बहने लगे, तो उनके नाक को तुरंत हल्के हाथों से बंद कर दें। ऐसा करने से नाक से खून बहना रुक सकता है। इस दौरान आप बच्चे को मुंह से सांस लेने के लिए कहें। करीब 1 मिनट तक ऐसा करने से नाक से खून आना बंद हो जाएगा।
नाक से खून आने की परेशानी को कम करने के लिए नसों को मजबूत करना बहुत ही जरूरी होता है। इस स्थिति में आप अपने बच्चों को विटामिन सी से भरपूर आहार दें। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से नसों को मजबूती मिलती है, जिससे नाक से खून आने की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है।
गर्मी बढ़ने की वजह से नाक से खून आ सकता है। इस स्थिति में आप बर्फ पर कपड़ा लपेटकर उनके नाक की सिंकाई कर सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो सिर पर भी इसे थोड़ी देर के लिए रखें, इससे शरीर की गर्मी कम होगी। ऐसे में आप नाक से खून आने की परेशानी को कम कर सकते हैं।
कभी-कभी नाक में ड्राईनेस बढ़ने की वजह से भी नाक से खून आने लगता है। ऐसी स्थिति में नाक की नलिकाओं को हाइट्रेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। नाक को हाइड्रेट करने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप नाक में घी या फिर सरसों का तेल डालें। इससे ड्राईनेस की वजह से नाक से खून आने की परेशानी कम हो सकती है।
https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Nose_Bleeding_Summers.mp4/Nose_Bleeding_Summers.mp4
बच्चों के नाक से खून आने की स्थिति में आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे को अधिक परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।