उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? जानें स्थिति किस स्तर पर होती है गंभीर

Blood Sugar Level: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में ब्लड शुगर का सामान्य स्तर में होना बहुत जरूरी है। जानें, क्या है नॉर्मल लेवल

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 29, 2026 10:42 AM IST

Normal Blood Sugar Level Range: क्या आपको पता है उम्र के हिसाब से आपका ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? अगर नहीं, तो इस लेख को पढ़कर आप अपना और बच्चों के नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल के बारे में आसानी से जान जाएंगे। आपको बता दें कि हाई ब्लड शुगर का मतलब है डायबिटीज। यह किसी भी उम्र में हो सकती है। आजकल खराब खान-पान, तनाव में रहने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यही वजह है कि डायबिटीज रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

उम्र के अनुसार ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों में ब्लड शुगर का नॉर्मल स्तर अलग-अलग हो सकता है। आइए, medlineplus.gov पर दी गई जानकारी के मुताबिक जानते हैं अलग-अलग उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर का नॉर्मल स्तर कितना होना चाहिए।

डायबिटीज का प्रकारसमयआयु वर्गब्लड शुगर लेवल नॉर्मल लेवल (mg/dL)
टाइप 1 डायबिटीज खाने से पहले वयस्क90 से 130
टाइप 1 डायबिटीज खाने से पहले बच्चे (13–19 वर्ष)90 से 130
टाइप 1 डायबिटीज खाने से पहले बच्चे (6–12 वर्ष)90 से 180
टाइप 1 डायबिटीज खाने से पहले6 वर्ष से कम बच्चे100 से 180
टाइप 1 डायबिटीजखाने के 1–2 घंटे बादवयस्क180 से कम
टाइप 1 डायबिटीजसोने से पहलेवयस्क90 से 150
टाइप 1 डायबिटीजसोने से पहले बच्चे (13–19 वर्ष)90 से 150
टाइप 1 डायबिटीजसोने से पहलेबच्चे (6–12 वर्ष)100 से 180
टाइप 1 डायबिटीजसोने से पहले6 वर्ष से कम बच्चे110 से 200
टाइप 2 डायबिटीज खाने से पहलेवयस्क80 से 130
टाइप 2 डायबिटीज खाने के 1–2 घंटे बादवयस्क180 से कम

ब्लड शुगर का कौन-सा स्तर होता है खतरनाक?

वैसे तो जब ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से थोड़ा भी बढ़ता है, तो इसे प्री-डायबिटीज की कैटेगरी में डाला जाता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, आमतौर पर खाना खाने से पहले ब्लड शुगर का स्तर 80 to 130 mg/dL होना चाहिए। वहीं, खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dL से कम होना चाहिए। लेकिन, अगर ब्लड शुगर लेवल 240 mg/dL या इससे ज्यादा है, तो स्थिति बेहद खतरनाक होती है।

ब्लड शुगर हाई या लो होने पर क्या करें?

  • ब्लड शुगर बढ़ने या कम होने पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • ब्लड शुगर को कंट्रोलमें रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखें।
  • अपनी डाइट में नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • अगर हाई शुगर है तो दवाइयों का नियमित सेवन करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे किडनी के जरिए एक्स्ट्रा शुगर बाहर निकल जाएगी।
  • रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। 15 से 20 मिनट का योग जरूर करें।
  • कार्ब्स का सेवन कम मात्रा में करें।

कार्ब्स ब्लड शुगर को कैसे प्रभावित करते हैं?

सीडीसी के अनुसार, कार्ब्स, प्रोटीन और फैट की तुलना में ब्लड शुगर लेवल को ज्यादा बढ़ाते हैं। अगर आपको डायबिटीज है और आप कार्ब्स ले रहे हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि, आपको कितना कार्ब्स लेना चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र और वजन पर निर्भर करता है।

हाई ब्लड शुगर कई रोगों का कारण बनता है। लंबे समय तक हाई शुगर लेवल की वजह से किडनी, लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। आपको समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करनी चाहिए। साथ ही, अपनी डाइट का ध्यान रखें और अनहेल्दी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

FAQs

क्या डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकती है?

डायबिटीज पूरी तरह ठीक नहीं होती, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है।  

डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?

बार-बार पेशाब करना, प्यास लगना, भूख कम लगना, थकान, कमजोरी, आंखें कमजोर होना आदि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हैं।

क्या डायबिटीज ठीक हो सकता है?

डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है। लेकिन, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.