बिना शराब पिए भी हो लोगों को हो रही है फैटी लिवर की परेशानी, डॉक्टर से जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

फैटी लिवर की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए ड़ॉक्टर से इस विषय के बारे में विस्तार से समझते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 22, 2026 2:25 PM IST

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं रहती। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं, जिन्होंने कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। शराब न पीने के बावजूद फैटी  लिवर होने की स्थिति को नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है। इसमें लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त फैट जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे लिवर में सूजन और नुकसान का कारण बनती है। जयपुर स्थिति नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. राहुल राय का कहना है कि नॉन फैटी लिवर की समस्या अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती दौर में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकते हैं। आइए डॉक्टर से इस विषय के बारे में विस्तार से समझते हैं-

क्यों बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या

डॉक्टर कहते हैं कि आजकल लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा खराब हो गया है, जो इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनती है।

  1. असंतुलित आहार, जंक फूड का अधिक सेवन, और शारीरिक गतिविधि की कमी लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज करती है।
  2. मोटापा, खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी, इस जोखिम को और बढ़ाती है।
  3. इसके अलावा, टाइप 2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियां भी इस समस्या से जुड़ी रहती हैं।
  4. नींद की कमी और लगातार तनाव भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे लिवर पर दबाव बढ़ता है।

किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा

डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है या जिनकी जीवनशैली निष्क्रिय यानि स्थिर रहती है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। डायबिटीज से पीड़ित लोग, थायराइड की समस्यावाले व्यक्ति और पीसीओएस से जूझ रही महिलाएं भी उच्च जोखिम में रहती हैं। इतना ही नहीं, बच्चों और टीनएज में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ती दिखती है, खासकर जब उनकी डाइट में प्रोसेस्ड फूड और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

शरीर में दिखने वाले लक्षण

फैटी लिवर के शुरुआती चरण में कोई खास लक्षण महसूस नहीं होते, यही कारण है कि यह अक्सर जांच के दौरान ही पता चलता है। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है, कुछ संकेत सामने आते हैं, जैसे-

  • वजन कम होना
  • पीलिया के लक्षण दिखना जैसे- आंखों का पीला होना, नाखून पीले होना, इत्यादि।
  • पेट में पानी भरना, इत्यादि।

हालांकि ये लक्षण सिर्फ कुछ ही फैटी लिवर के मरीजों में आते हैं, वो भी कई सालों बाद। ज्यादातर लोगों में फैटी लिवर कुछ नुक्सान नहीं करता है। थकान महसूस होना, असामान्य बदलाव इसके सामान्य लक्षण माने जाते हैं।

क्या नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर गंभीर हो सकता है?

डॉक्टर कहते हैं कि अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाता, तो कुछ लोगों में यह समस्या नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस में बदल सकती है, जिसमें लिवर में सूजन और डैमेज शुरू हो जाता है। आगे चलकर यह फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर स्थितियों का रूप ले सकती है। कुछ मामलों में लीवर कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसे किया जाता है बचाव ?

इस स्थिति को काफी हद तक जीवनशैली में सुधार करके नियंत्रित किया जा सकता है।

  1. संतुलित आहार लेना, जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल हो, बेहद जरूरी माना जाता है। शुगर और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम किया जाता है।
  2. नियमित व्यायाम, जैसे तेज चलना, योग या हल्की एक्सरसाइज, लीवर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है। वजन को नियंत्रित रखना सबसे अहम कदम माना जाता है।
  3. इसके साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी रहता है, ताकि समस्या को शुरुआती स्तर पर ही पहचाना जा सके।

फैटी लिवर अब केवल शराब से जुड़ी बीमारी नहीं रहती, बल्कि यह जीवनशैली से जुड़ी एक आम समस्या बन चुकी है। सही समय पर जागरूकता और छोटे-छोटे बदलाव इस बीमारी को बढ़ने से रोकने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

FAQs

फैटी लीवर का पहला चरण क्या है?

फैटी लीवर का पहला चरण 'ग्रेड 1 फैटी लीवर' (Grade 1 Fatty Liver) या स्टीटोहेपेटाइटिस (Steatosis) है। इसमें लीवर की कोशिकाओं में वसा (fat) की सामान्य से अधिक मात्रा (5% से 10% तक) जमा हो जाती है, जो अक्सर बिना किसी लक्षण के होता है और इसे जीवनशैली में बदलाव (जैसे वजन कम करना, पौष्टिक आहार) से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

फैटी लीवर होने से क्या-क्या दिक्कत होती है?

फैटी लीवर (Fatty Liver) के कारण लीवर में अतिरिक्त वसा जमा होने से सूजन, लीवर कोशिकाओं को नुकसान और फाइब्रोसिस (स्कारिंग) हो सकती है, जो समय के साथ सिरोसिस (Cirrhosis), लीवर फेलियर और लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज़ और प्रभावी तरीका जीवनशैली में तत्काल बदलाव है: 5-10% वजन कम करना, चीनी और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह बंद करना, और रोजाना 30-45 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए।

लिवर खराब होने के लक्षण क्या हैं

लिवर खराब होने पर आंखों और त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। भूख और वजन कम हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.