हड्डियों का सारा मिनरल गायब कर आपकी रात की ये 4 आदतें, जानें क्यों पड़ रही आपकी हड्डियां कमजोर

That bad for bones: हमारी कुछ रात की आदतें हैं, तो हड्डियों को कमजोर बना देती हैं। अगर आप खूब डाइट भी ले रहे हैं, फिर भी इन आदतों के कारण आपकी हड्डियां काफी हद तक कमजोर पड़ जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 7, 2023 5:09 PM IST

Nighttime habit that make your bones weak: इस बात को हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर का हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हड्डियां ही हमारे शरीर का वह हिस्सा हैं जो शरीर को वास्तव में सपोर्ट प्रदान करता है। जब भी हड्डियों को मजबूत बनाने की बात आती है, जो डाइट में सुधार करने की सलाह दी जाती है। खूब मात्रा में दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है और साथ ही अन्य कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन देखा गया है कि इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के बाद भी हमारी हड्डियां मजबूत नहीं हो पाती हैं। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि हमारी जीवनशैली में कई आदतें हैं जो हड्डियों को साथ ही साथ कमजोर बना रही हैं। इस लेख में हम आपको हमारी रात के समय की कुछ आदतों के बारे के बारे में बताने वाले हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

1. रात को प्रोटीन डाइट लेना (Protein diet at night)

प्रोटीन डाइट लेना उनकी मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए तो अच्छा है, लेकिन यह आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। खासतौर पर रात के समय ज्यादा प्रोटीन डाइट लेने से शरीर में एसिड बनने लगता है और उस एसिड को मैनेज करने के लिए शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है, जिस कारण से हड्डियां कमजोर बनने का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक कि रात को हाई प्रोटीन डाइट ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ा देती है।

2. रात को देर तक जागना (Waking up late night)

यदि आपको भी रात के समय देर तक जागने की आदत है, तो यह यह भी आपकी हड्डियों को स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। रात को देर से सोने की आदत से नींद का सामान्य पैटर्न प्रभावित हो जाता है और इसका सीधा असर हमारी शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता पर पड़ता है, जिसमें कैल्शियम व हड्डियों के लिए जरूर अन्य पोषक तत्व भी शामिल हैं।

3. आठ घंटे से ज्यादा सोना (Sleeping more than eight hours)

कम सोना ही नहीं बल्कि जरूरत से ज्यादा सोना भी सीधा आपकी हड्डियों को ही नुकसान पहुंचाता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग रोजाना 8 घंटे से ज्यादा समय तक सोते हैं, उन्हें हड्डियों से जुड़ी कुछ बीमारियां जैसे ओस्टियोपोरोसिस आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन में दी गई जानकारी के अनुसार रोजाना 8 घंटे से ज्यादा समय तक सोना ऑस्टियोपोरोसिस होने के खतरे को 22 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

4. रात को दूध न पीना (Not drinking milk at night)

दूध मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है और भारत में ज्यादातर लोग रात के समय ही दूध पीते हैं। वहीं कुछ लोग रात को दूध पीना पसंद नहीं करते हैं और अक्सर दिन में दूध पीने की आदत न होने के कारण उनकी दूध पीने की आदत ही छूट जाती है। यदि कारण है कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और हड्डियां कमजोर पड़ जाती है। वहीं रात के समय दूध पीना हड्डियों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना गया है, क्योंकि रात के समय कैल्शियम अच्छे से अवशोषित हो पाती है और हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source