World Blood Cancer Day: ब्लड कैंसर के मरीजों को रात होते ही होने लगती हैं ये 2 तकलीफें, इग्नोर ना करें कैंसर के ये लक्षण

Blood cancer ke lakshan- ब्लड कैंसर के कुछ लक्षण इतने अजीब हैं कि लोगों का ध्यान आमतौर पर इनकी तरफ नहीं जाता। वहीं, कुछ लक्षण एक विशेष समय पर ही दिखायी देते हैं।

World Blood Cancer Day: ब्लड कैंसर के मरीजों को रात होते ही होने लगती हैं ये 2 तकलीफें, इग्नोर ना करें कैंसर के ये लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 28, 2025 12:00 PM IST

Symptoms of Blood Cancer During Night Time-ब्लड कैंसर एक गम्भीर बीमारी है जो जानलेवा भी हो सकती है। लेकिन, चिंता की बात यह है कि ब्लड कैंसर के मामलों में बीते कुछ दशकों में तेजी से इजाफा देखा गया है। इसीलिए, ब्लड कैंसर को  अब एक दुर्लभ बीमारी (Rare diseases) नहीं कहा जा सकता है। दुनियाभर में ब्लड कैंसर के बढ़ते मामले (Blood cancer cases worldwide) स्वास्थ्य एजेंसियों और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा रहे हैं। साल 2022 में ग्लोबोकैन की एक रिपोर्ट जारी की गयी जिसमें भारत में ब्लड कैंसर के मामलों से जुड़े हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए। इन आंकड़ों के आधार पर ऐसा कहा गया है कि केवल साल 2022 में ही भारत में ब्लड कैंसर से मरने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक रही।

इन आंकड़ों के आधार पर समझा जा सकता है कि भारत में ब्लड कैंसर (Blood cancer in India) का खतरा बहुत बड़ा है। ब्लड कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस गम्भीर बीमारी के बारे में अधिक-से-अधिक जानकारी देने के लिए हर साल 28 मई को वर्ल्ड ब्लड कैंसर डे (World Blood Cancer Day 2025) भी मनाया जाता है। ब्लड कैंसर को समय पर पहचानने और इसका इलाज समय पर शुरू होने से मरीज की जान बचाने की संभावना (Chances of survival in blood cancer) बढ़ सकती है। इसीलिए, लोगों को अपने स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों की तरफ ध्यान देना चाहिए और ब्लड कैंसर के लक्षण (Symptoms of blood cancer) दिखायी देने पर डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।

ब्लड कैंसर कितने प्रकार का होता है?- Types Of Blood Cancer

आमतौर पर ब्लड कैंसर के कुल 3 प्रकार हैं और वे अलग-अलग कारणों से होते हैं। ब्लड कैंसर के सबसे प्रमुख प्रकार (Blood cance kitni tarah ka hota hai?) ये हैं-

Also Read

More News

  1. ल्यूकेमिया (Leukemia)
  2. लिम्फोमा (Lymphoma) और
  3. मायलोमा (Myeloma)

ब्लड कैंसर के लक्षण क्या हैं?- Symptoms Of Blood Cancer.

थकान महसूस करना

ब्लड कैंसर का एक शुरूआती लक्षण गम्भीर थकान और कमजोरी (Extreme fatigue and weakness) जैसी परेशानियां हैं। ये समस्याएं बहुत आराम करने के बाद भी महसूस हो सकती हैं।

बार-बार इंफेक्शन होना

कैंसर में इम्यून पॉवर कमजोर हो जाती है और इसी वजह से कैंसर पीड़ित लोगों में बार-बार इंफेक्शन (Infection) , बुखार (Fever) और सर्दी-जुकाम जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

जॉइंट पेन

ब्लड कैंसर के मरीजों में जॉइंट पेन की समस्या (Joint pain in blood cancer) हो सकती है। यह दर्द बहुत गम्भीर और कई-कई दिनों तक बना रह सकता है। इसी तरह रात में पैरों में तेज दर्द महसूस होना भी ब्लड कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।

रात में तेज पसीना

नाइट टाइम स्वेटिंग या रात में सोते समय अचनाक या तेज पसीना आने (Night time sweating) जैसी समस्या हो सकती है। यह लिम्फोमा का एक लक्षण हो सकता है। यह एक गम्भीर लक्षण है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

TRENDING NOW