डेंगू और जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाए हरसिंगार का फूल, जानें इसके अन्य फायदे

हरसिंगार का फूल ना सिर्फ खूशबूदार होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही (Night Jasmine Benefits) गुणकारी होता है। इसकी पत्तियों में एंटी-आर्थ्रिटिक जैसे गुण पाए जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 30, 2020 2:26 PM IST

Night Jasmine Benefits : हरसिंगार एक बहुत ही खूशबूदार और खूबसूरत फूल होता है। इसे बहुत से लोग पारिजात के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा कई लोग इसे शेफाली, शेफालिका, शेफाली इत्यादि के नाम से जानते हैं। वहीं, इंग्लिश में इसे (Night Jasmine Benefits) ट्री ऑफ सैडनेस (Tree of sadness),  कोरल जैसमिन (Coral jasmine), मस्क फ्लॉवर (Musk flower), नाईट जैसमिन (Night jasmine) जैसे नामों से जाना जाता है।
उर्दू में इस फूल को गुलजाफरी कहते हैं।हरसिंगार का फूल ना सिर्फ खूशबूदार होता है, बल्कि यह सेहत के लिए बहुत ही (Night Jasmine Benefits) गुणकारी होता है। इसकी पत्तियों में एंटी-आर्थ्रिटिक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसकी पत्तियों द्वारा बनें काढ़े से एनाल्जेसिक, एंटीपायरेटिक,  एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, हाइपोटेंसिव, एंटी-इंफ्लैमेटरी, एंटीस्पास्मोडिक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसकी हरी पत्तियों में एंटी-लीशमैनियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के कीड़े-मकौड़े को खत्म करता है।

इतना ही नहीं, बहुत से लोग हरसिंगार की पत्तियों से बनी चाय भी पीते हैं। यह हर्बल टी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद (Night Jasmine Benefits) है। पारिजात का पौधा करीब 10 से 15 फीट से लेकर 25 से 30 फीट तक बड़ा हो सकता है। इस पौधे की अधिकांश शखाएं जमीन की ओर झुकी होती हैं। यह एक साल में सिर्फ एक ही बार खिलता है।

कैसे हरसिंगार करता है काम

इसके फूलों से खूशबूदार तेल प्राप्त (Night Jasmine Oil) किया जा सकता है। इस तेल में निक्टैन्थीन नामक द्रव्य ग्लूकोसाइड की मात्रा होती है। इसके साथ ही इसकी पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक के गुण पाए जाते हैं।

इस फूल के बीज से पीले-भूरे रंग का तेल निकलता है। इस तेल में ग्लूकोमैनन और इरिडॉइड ग्लाइकोसाइड की मात्रा होती है। इसके पेड़ के छाल में ग्लाइकोसाइड (glycoside) पाया जाता है। वहीं, इसकी पत्तियां कई औषधिय गुणों से भरपूर होता है।

हरसिंगार की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण

  • लिनोलिक एसिड (Linoleic acid)
  • टैनिन एसिड (Tannin)
  • बीटा-सिटोस्टेरोल (beta-sitosterol)
  • हेंट्रिएकॉन्टेन
  • मेथिलसेलिसिलेट
  • डी-मैनिटोल (D-Mannitol) – 1.3 प्रतिशत
  • बीटा-एमिरिन – 1.2 प्रतिशत
  • विटामिन ए
  • विटामिन सी
  • ओलीनोलिक एसिड
  • नेक्टेन्थिक एसिड फ्राइडेलिन (nyctanthic acid)
  • बेंजोइक एसिड
  • एस्ट्रैगलिन
  • निकोटिफ्लोरिन

बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता

हरसिंगार की पत्तियों से तैयार हर्बल टी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप सिर्फ चाय ही नहीं, बल्कि जूस बनाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

डेंगू में होने वाली हड्डियों के दर्द को करे कम

डेंगू के कारण शरीर में काफी दर्द होता है। इससे हमें बहुत ही कमजोरी महसूस होती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

पेट के कीड़ों को करे खत्म

बहुत से बच्चों और बड़ों को पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर की सलाह लेकर हरसिंगारके पत्तों के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह कुछ ही दिनों में पेट के कीड़ों को गायब करने में आपकी मदद कर सकता है।

अन्य फायदे

  • जोड़ों के दर्द से राहत
  • खांसी के लिए रामबाण
  • बुखार में तापमान को करे कम
  • स्किन से जुड़ी समस्याओं को करे दूर
  • बालों के विकास के लिए फायदेमंद

Star Fruit Benefits: ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पाना है छुटकारा तो खाएं कमरख

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source