
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 11, 2023 11:35 AM IST
Side effects of vitamin deficiency: हमारे शरीर के सभी अंगों को सामान्य रूप से काम करने के के लिए सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें विटामिन भी शामिल हैं। विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी से लेकर पाचन क्रिया तक सभी को सामान्य रूप से चलाने में मदद करते हैं। जब भी शरीर में किसी विटामिन की कमी हो जाती है, तो उससे जुड़ा शरीर का कार्य प्रभावित होने लगता है। लेकिन कुछ विटामिन ऐसे भी हैं, जिनकी कमी न सिर्फ उसके काम पर प्रभाव डालती है, बल्कि शरीर के किसी अंग को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। रतौंधी यानी नाइट ब्लाइंडनेस से आजकल काफी लोग परेशान हैं और यह भी शरीर में किसी विटामिन की कमी के कारण विकसित हो सकता है। इस लेख में आपको ऐसी ही जानकारी देने वाली हैं कि शरीर में अगर किसी खास विटामिन की कमी हो जाए तो उसके कारण रात को दिखना बंद हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या है नाइट ब्लाइंडनेस का कारण।
शरीर में विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency) के कारण रात को दिखना बंद हो सकता है। यह बीमारी आमतौर पर तब होती है, जब आपके शरीर में विटामिन ए की गंभीर रूप से कमी हो जाए। डबल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन एक की कमी के कारण कॉर्निया अंदर से काफी सूख कर डैमेज होने लगता है और साथ ही रेटिना को भी डैमेज पहुंचाता है। विटामिन ए हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है और इसकी कमी होना दृष्टि से जुड़ी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।
डाइट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए न ले पाना विटामिन ए की कमी का सबसे प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित न कर पाना जिसे कुअवशोषण (Malabsorption) कहते हैं, यह भी विटामिन ए की कमी का कारण हो सकता है। इसके अलावा कुछ कम मामलों में पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कुछ हद तक शरीर में विटामिन ए की कमी पैदा कर सकती है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि विटामिन ए की कमी के कारण रात को दिखना बंद (रतौंधी) हो जाता है, इसलिए शरीर में इसकी कमी को नहीं होने देना चाहिए। विटामिन ए की कमी के कारण नाइट ब्लाइंडनेस होने से पहले कुछ अन्य लक्षण भी विकसित हो सकते हैं और उनकी पहचान करके स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकता है। शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर निम्न लक्षण हो सकते हैं -
विटामिन एक हमारी त्वचा के लिए भी बहुत जरूरी होती है और शरीर में इसकी कमी होने के कारण कई बार त्वचा में रूखापन, खुजली और लालिमा जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सामान्य रूप से काम करने के लिए विटामिन एक की जरूरत भी पड़ती है। इसकी कमी के कारण इम्यूिटी कमजोर पड़ जाती है, जिसके कारण बार-बार इन्फेक्श होने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
विटामिन ए की कमी के कारण नाइट ब्लाइंडनेस होने से पहले आंखों से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे धुंधला दिखना, नजर कमजोर होना और रोशनी के प्रति सेंसिटीविटी होना आदि। इन लक्षणों के महसूस होते ही डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।