New Year Health Tips: 2026 में हार्ट अटैक के खतरे से बचाएंगी ये 5 छोटी-छोटी आदतें, आज से ही अपना लें

New year resolutions for heart health: साल 2026 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजमर्रा में छोटी-छोटी 5 आदतों को अपनना पड़ेगा।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 1, 2026 8:12 AM IST

New year resolutions for heart health : साल 2025 में हमने अपने आसपास कई लोगों को हार्ट अटैक आने की खबरें सुनीं, लेकिन 2026 में हम में कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा कि उसे हार्ट अटैक आए। नए साल की शुरुआत हो चुकी है तो हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2026 में हार्ट को हेल्दी रखने वाली आदतें। रोजमर्रा में इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं।

1. घर पर पका हुआ खाना खाएं

जो लोग ज्यादातर घर पर खाना बनाते हैं, उनकी डाइट क्वालिटी बेहतर होती है। डॉक्टर के अनुसार, घर पर बने खाने में आमतौर पर सोडियम, एडेड शुगर और सैचुरेटेड फैट कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर मैनेज रहता है। घर पर बना हुआ खाना लिपिड प्रोफाइल को भी सपोर्ट करता है। इससे दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। जो हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। 2026 में हार्ट अटैक से बचने के लिए घर पर बनाएं खाने पर फोकस करें।

2. मीठे ड्रिंक्स की जगह पानी पिएं

बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शुगर वाले ड्रिंक्स ब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन, ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं। ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स पीने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। साल 2026 में मीठे शुगर वाले ड्रिंक्स की बजाय पानी पीने की कोशिश करें। पानी पीने से कैलोरी का सेवन कम होता है और ट्राइग्लिसराइड्स और मेटाबॉलिक मार्क बेहतर होते हैं। इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

3. फलों और सब्जियों से लें फाइबर

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में डॉक्टर  बताते हैं कि फाइबर का सेवन करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। फाइबर LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करता है। फाइबर के लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं। खाने का एक बड़ा हिस्सा रॉ सब्जी और फलों से बने सलाद का रखें।

4. खाने के बाद टहलें

कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि खाना खाने के बाद तुरंत बैठने या लेटने से ब्लड प्रेशर ट्रिगर होता है और ये हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक बहुत जरूरी है। डॉक्टर का कहना है कि खाने के बाद वॉक करने से ग्लूकोज स्पाइक कम होता है। ग्लूकोज स्पाइक्स ब्लड वेसल्स की रक्षा करते हैं और लंबे समय तक कार्डियोवैस्कुलर जोखिम को घटाते हैं।

5. कंधों को आराम दें और गहरी सांस लें

तनाव और उथली सांसें सिम्पैथेटिक एक्टिवेशन को दिखाती हैं जो हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। धीरे-धीरे सांस लेने से नर्वस सिस्टम पैरासिम्पेथेटिक कंट्रोल की ओर शिफ्ट होता है, जिससे ब्लड प्रेशर रेगुलेशन और हार्ट-रेट वरिएबिलिटी बेहतर होती है। 2026 में हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए कंधों को आराम दें और दिन में 10 मिनट गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें।

2026 में आप ऊपर बताए गए टिप्स को रोजमर्रा में धीरे-धीरे अपनाकर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।

देखें VIDEO...

Highlights

  • हार्ट हेल्दी रखने के लिए फल और सब्जियों से फाइबर लें।
  • खाने के बाद टहलने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
  • मीठे ड्रिंक्स की बजाय पानी का सेवन बढ़ाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source