New Year Resolutions for 2026: वजन होगा कम, स्किन भी दिखेगी ग्लोइंग; बस नए साल से शुरू कर दें ये 7 काम

2026 में आप वजन घटाना, स्किन पर ग्लो आना चाहते हैं, तो आज से ही ये 5 काम शुरू कर दीजिए। क्योंकि बॉडी के लिए रेजुलेशन सिर्फ लेने से नहीं बल्कि निभाने से पूरे होंगे।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 5, 2026 3:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में एक बार फिर लोग अपनी बॉडी और स्किन हेल्थ पर फोकस कर रहे हैं। साल 2026  में हेल्थ का नया फार्मूला: इनर फिटनेस = आउटर ब्यूटी। 2026 में हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बात पर सहमत हैं कि जब शरीर अंदर से हेल्दी होता है, तभी बाहर स्किन ग्लो करती है। 2026 में आप भी वजन घटाना और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो डाइटिशियन प्रांजल कुमत द्वारा शेयर किए गए टिप्स को फॉलो करें।

1. हार्मोन हेल्थ

डाइटिशियन का कहना है कि अब तक लोग सिर्फ गट हेल्थ की बात करते आए हैं, लेकिन 2026 में वजन घटाने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हार्मोन हेल्थ पर ध्यान रखना जरूरी है। सही समय पर सही पोषण से हार्मोन हेल्थ बेहतर बनती है। इससे चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बे घटते हैं। जब आपकी हार्मोनल हेल्थ अच्छी रहती है तो मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

2. प्रोटीन के साथ फाइबर भी जरूरी

2026 में वजन घटाने के लिए प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर को भी तवज्जो देना बहुत जरूरी है। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही वजन घटाते हैं। वजन घटाने के लिए अगर सिर्फ प्रोटीन युक्त फूड्स खाए जाए, तो इससे पेट में दर्द, कब्ज और पाचन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियां से हो सकती हैं। लेकिन प्रोटीन के साथ खाने में फाइबर को जोड़ने से गट हेल्थ बेहतर बनती है। फाइबर स्किन को टाइट और क्लियर बनाते हैं। प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बो वजन कम करने के साथ-साथ चेहरे के पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बे घटाता है।

3. शुगर और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी

ज्यादा शुगर = ज्यादा फैट + जल्दी एजिंग। 2026 में वजन घटाने के लिए शुगर यानी की चीनी से बनी चीजों से दूरी बनाकर रखें। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि चीनी सिर्फ वजन नहीं बढ़ता है, ज्यादा चीनी खाने से स्किन पर समय से पहले झुर्रियां आती हैं। ये मुंहासे और पिगमेंटेशन बढ़ता है।

4. स्किन केयर पर फोकस करें

2026 में हेल्दी स्किन के लिए Less products, more consistency पर फोकस करें। स्किन केयर के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट या बार-बार मेकअप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। क्लियर स्किन के लिए सिर्फ 3 स्टेप ही काफी होते हैं। क्लीनिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का रेगुलर बेसिस पर यूज करके भी आप चेहरे का झाइयां, झुर्रियों को कम कर सकते हैं।

5. सही नींद

2026 में इस बात का प्रण जरूर लें कि आप रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लेंगे। दरअसल, जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है और स्किन डल नजर आती है। डाइटिशियन बताती हैं कि रात को 8 घंटे की सुकून और शांति वाली नींद लेने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। इससे वजन व फैट घटता है। नींद के दौरान स्किन को भी आराम मिलता है, जिससे डल स्किन की परेशानी दूर होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source