Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
New Symptoms of Coronavirus in Hindi: कोरोना (COVID-19) का प्रकोप जब से शुरू हुआ है, कई नए-नए लक्षण इससे संक्रमित होने वाले मरीजों में नजर आ चुके हैं। कोविड-19 के मुख्य शुरुआती लक्षणों में अब तक तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश आदि शामिल थे, लेकिन जैसे-जैसे महीने बीतते गए और कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी, लक्षण भी अपना रूप-रंग बदलने लगे। कुछ महीने पहले गंध और स्वाद की हानि, नाक बहना (Running nose), दस्त (Diarrhea) और उल्टी या जी मिचलाना (Vomiting), सिरदर्द, चक्कर आना आदि लक्षण भी शामिल किए गए थे।
अब जो एक कोरोनावायरस का नया लक्षण (coronavirus ke naye lakshan) लंदन में लोगों में दिख रहा है, वो खतरनाक हो सकता है। कोरोना का यह नया लक्षण यूके में लोगों की जीभ पर नजर आया है। यदि आपको भी अपनी जीभ पर कोई उभार, दाना, कोई निशान, रेड रैशेज दिखे तो अलर्ट हो जाएं, यह COVID-19 के संकेत या लक्षण (symptoms of coronavirus) भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपना कोविड टेस्ट करवाने से पहले ही खुद को सेल्फ क्वारंटीन या आइसोलेट (Self-isolate) कर लेना चाहिए।
कुछ कोरोनावायरस के मरीजों की जीभ पर छोटे और लाल बम्प्स (Red bumps on tongue is covid-19 symptoms) नजर आए हैं, ऐसे में शोधकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। मैड्रिड (स्पेन) के डॉक्टर्स के अनुसार, वायरस से संक्रमित लोगों के एक चौथाई से अधिक लोगों के मुंह के अंदर दाने (Rash inside mouths) हो सकते हैं। इस दाने या रैश के सबसे आम लक्षण को 'लाई बम्प्स' (Lie bumps) कहा जाता था। द सन के अनुसार, ये छाले या बम्प्स जीभ पर बनते हैं और लाल या सफेद रंग के होते हैं।
कुछ कोरोना रोगियों ने अपने जीभ पर हुए इस उभार या छाले को पिंपल्स यानी मुंहासों के समान बताया है। ये छाले, रैश या बम्प्स काफी दर्दनाक भी हो सकते हैं, तब भी जब आप कुछ भी खा-पी नहीं रहे हैं। लेकिन, यह भी जरूरी नहीं कि आपको लाई बम्प्स हो गया है, तो आप कोरोनावायरस से संक्रमित (Symptoms of Coronavirus in hindi) हो गए हैं। लाई बम्प्स कई बार अधिक मसालेदार भोजन करने, कुछ फूड्स से होने वाली एलर्जी या फिर गलती से जीभ काटने से भी हो सकता है।
यदि आपके होंठों में कोई समस्या (Lip problem) या असामान्य दर्द रहता है, तो यह भी कोरोना से संक्रमित होने की तरफ इशारा करता है। कोविड सिम्पटम्स स्टडी ऐप के संयोजन में ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, यदि आप कोरोना से संक्रमित हैं, तो आपके होंठ ड्राई dry lips) और पपड़ीनुमा महसूस हो सकते हैं। होठों की यह समस्या मुंह के अंदर तक फैल सकती है, शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी। कोरोनोवायरस का यह मौखिक संकेत (Oral sign of corona) स्किन से संबंधित लक्षणों की एक छोटी सी समस्या है। यूके में अब तक 46 हजार से भी अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है।
Symptoms of Corona and Flu: कोरोनावायरस के लक्षण और फ्लू के लक्षणों में यूं करें फर्क
कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज
New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना
New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना