New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना

New Symptoms of corona : हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोना से संक्रमित लोगों में अब बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होने से पहले न्यूरोलॉजी से संबंधित लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, ध्यान लगाने में कमी, स्वाद और गंध का पता नहीं चलना, एकाग्रता में कमी आदि शामिल हैं।  

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 20, 2020 9:44 PM IST

New Symptoms of corona : कोरोनावायरस से संबंधित अक्सर नए-नए शोध और अध्ययन सामने आते रहते हैं। शोधकर्ता कोरोना के लक्षणों (symptoms of coronavirus) के बारे में भी नई जानकारियां देते रहते हैं। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोना से संक्रमित लोगों में अब बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होने से पहले न्यूरोलॉजी से संबंधित लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, ध्यान लगाने में कमी, स्वाद और गंध का पता नहीं चलना, एकाग्रता में कमी आदि शामिल हैं।

यह अध्ययन अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन द्वारा की गई है। इस अध्ययन के परिणाम और समीक्षा को एनल्स ऑफ न्यूरोलॉजी (Annals of Neurology) में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए अमेरिका के विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती हुए कोरोनावायरस पॉजिटिव लाखों मरीजों पर यह शोधकार्य किया। शोध में पता चला कि इनमें से कई मरीजों में कोविड-19 के सामान्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी से पहले सिरदर्द, चक्कर आने जैसे लक्षणों का अनुभव किया था। ये सभी लक्षण कोरोना से संक्रमित होने के संकेत हो सकते हैं।

दिखाई दे सकता है न्यूरोलॉजिकल लक्षण

इस अध्ययन के प्रमुख लेखक और न्यूरो-संक्रामक रोगों (Neuro infectious diseases) के चीफ डॉक्टर इगोर कोरालनिक के अनुसार,  कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में खांसी, सर्दी, बुखार, सांस लेने में समस्या आदि शामिल है, लेकिन इस अध्ययन के मुताबिक इन सभी लक्षणों के पहले कोरोना से पीड़ित कई मरीजों में न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

Coronavirus in India : क्या है कोरोनावायरस, कोरोनायावरस के गंभीर लक्षण, इलाज, जांच, जटिलताएं और क्या हैं डूज एंड डोंट्स, जानें सबकुछ यहां

क्या हैं कोरोना के नए लक्षण (New Symptoms of corona)

इगोर के अनुसार, हॉस्पिटल में जितने भी कोविड-19 के मरीज एडमिट थे, उनमें से आधे लोगों को न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई दिए। इसमें चक्कर आना, सिरदर्द, ध्यान केंद्रित ना कर पाना मुख्य था। इसके अलावा कमजोरी, स्ट्रोक, दौरा, मांसपेशियों में दर्द भी शामिल हैं। अध्ययन में इस बात की भी चेतावनी दी गई है कि यह वायरस इतना खतरनाक है कि मरीजों के नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

नर्वस सिस्टम को कर सकता है कोरोना प्रभावित

कोरोनावायरस व्यक्ति की रीढ़ की हड्डियों, तंत्रिकाओं, मस्तिष्क, मांसपेशियों के साथ ही पूरे नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वायरस के कारण इम्यून सिस्टम में सूजन हो सकता है, जिसकी वजह से मस्तिष्क और तंत्रिकाएं (Nerves) क्षतिग्रस्त होने लगती हैं।

Symptoms of Corona and Flu: कोरोनावायरस के लक्षण और फ्लू के लक्षणों में यूं करें फर्क

Coronavirus New Symptoms: सीने में दर्द, भूख ना लगना और महक समझ ना आना भी हो सकते हैं कोविड-19 इंफेक्शन के लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source