Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cigarette smoking life expectancy: यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) द्वारा की गई एक चौंकाने वाली स्टडी में यह सामने आया है कि एक सिगरेट का सेवन पुरुषों के जीवन से औसतन 17 मिनट और महिलाओं के जीवन से 22 मिनट तक कम कर देता है। यह शोध जीवन और स्वास्थ्य पर धूम्रपान के प्रभाव को समझने के लिए किया गया था और इसके परिणाम ने दुनिया भर में सिगरेट के सेवन के खतरों को और अधिक स्पष्ट कर दिया है। इस बारे में एक्सपर्ट्स भी कई राय दे रहे हैं और स्मोकिंग छोड़ने के तरीके बता रहे हैं। धूम्रपान छोड़ना मुश्किल नहीं है, लेकिन अगर आप स्मोकिंग छोड़ने के सही तरीके अपना रहे हैं, तो आसानी से आप धूम्रपान छोड़ सकते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के सही तरीके आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स ही बता सकते हैं।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने इसपर अध्ययन किया कि धूम्रपान करने से आपके जीवनकाल पर क्या असर पड़ता है और उससे हो रही समस्याओं का विश्लेषण भी किया। अध्ययन के दौरान उन्होंने धूम्रपान के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभावों का मूल्यांकन किया व यह समझने की कोशिश की कि एक सिगरेट पीने से जीवन की औसत आयु पर क्या असर पड़ता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने विभिन्न उम्र व स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों के डेटा का उपयोग किया।
इस अध्ययन में पाया गया कि एक सिगरेट का सेवन पुरुषों के जीवनकाल को औसतन 17 मिनट और महिलाओं के जीवनकाल को 22 मिनट कम कर देता है। यह अंतर इस तथ्य को उजागर करता है कि महिलाओं के लिए धूम्रपान का प्रभाव पुरुषों की तुलना में अधिक गंभीर हो सकता है, हालांकि दोनों ही मामलों में जीवन प्रत्याशा पर नकारात्मक असर पड़ता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह आंकड़ा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि हर सिगरेट हमारे जीवन को कितनी जल्दी कम कर सकती है।
यह शोध यह भी बताता है कि धूम्रपान न केवल फेफड़ों में कैंसर और दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक का कारण बनता है, बल्कि यह पूरे शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है, त्वचा पर झुर्रियां आ सकती हैं, और शरीर की कई अन्य कार्यप्रणालियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की यह स्टडी धूम्रपान के खतरों को और स्पष्ट करती है।
इसके परिणाम यह दिखाते हैं कि एक सिगरेट का सेवन न केवल हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि हमारे जीवन की औसत आयु को भी कम कर देता है। यदि लोग अपने जीवन को लंबा और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो उन्हें धूम्रपान छोड़ने की आवश्यकता है। यह शोध हमारे स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।