Reusable Face Mask: इज़रायल में बना रियूज़ेबल फेस मास्क वायरस को करेगा खत्म, मिलेगी कोविड-19 से दोगुनी सुरक्षा

इज़रायल की  टेक्निऑन यूनिवर्सिटी, हाइफ की एक रिसर्च टीम ने एक रियूज़ेबल फेस मास्क बनाया है। इजराइल में ही बने यह फेस मास्क मोबाइल चार्जर की मदद से कोरोना वायरस का मुकाबला कर सकता है। यह फेस मास्क बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है यानि यह एक रीयूजेबल फेस मास्क है। इस मास्क का प्रोटोटाइप दिखने में N95 मास्क की तरह ही है। सबसे अच्छी बात है कि इस मास्क में आपके फोन का चार्जर भी कनेक्ट हो सकता है। इस तरह चार्जर से पॉवर लेकर यह वायरस का मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 18, 2020 4:57 PM IST

Reusable Face Mask for Covid-19: कोविड-19 इंफेक्शन के प्रसार (Covid-19 Spread) को रोकने और संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मास्क (Face Mask for Covid) कुछ हद तक कोविड-19 संक्रमण से आपको बचा सकता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यह मास्क वायरस (Corona Virus) को नष्ट भी कर सकता है?  अभी तक तो किसी ने ऐसी बात नहीं कही थी। पर अब दावा किया जा रहा है कि इज़रायल में बने एक विशेष फेस मास्क से कोरोना वायरस भी खत्म होते हैं। (Reusable Face Mask for Covid-19 in Hindi)

इज़रायल की टेक्निऑन यूनिवर्सिटी (Technion Israel), हाइफा की एक रिसर्च टीम ने एक रियूज़ेबल फेस मास्क (Reusable Face Mask for Covid-19)  बनाया है। इजराइल में ही बने यह फेस मास्क मोबाइल चार्जर की मदद से कोरोना वायरस का मुकाबला कर सकता है। यह फेस मास्क बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है यानि यह एक रीयूजेबल फेस मास्क है। इस मास्क का प्रोटोटाइप दिखने में N95 मास्क की तरह ही है। सबसे अच्छी बात है कि इस मास्क में आपके फोन का चार्जर भी कनेक्ट हो सकता है। इस तरह चार्जर से पॉवर लेकर यह वायरस का मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाता है। (Reusable Face Mask for Covid-19 in hindi)

फेस मास्क जो मारेगा वायरस भी

रिसर्च टीम में शामिल प्रोफेसर याएर इन एली ने जानकारी दी कि, “ इस मास्क के सामने वाले हिस्से में वॉल्व और रबरबैंड के साथ एक यूएसबी पोर्ट भी इंस्टॉल किया गया है। इस पोर्ट की मदद से मास्क को चार्ज किया जा सकता है। ऐसा करने पर मास्क के अंदर उपस्थित कार्बन फाइबर की अंदरुनी सतह 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म हो जाती है। इतनी गर्मी को वायरस (Coronavirus) खत्म होने के लिए पर्याप्त माना जाता है।

सफाई में भी आसान

रिसर्चर्स के अनुसार इस मास्क की सफाई का काम केवल 30 मिनट में पूरा हो जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, जब मास्क चार्ज किया जा रहा हो तब, इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  यही नहीं यह रियूज़ेबल होने की वजह से ज़्यादा समय तक चलेगा। जैसा कि, ज़्यादातर मास्क जो इस वक्त बाज़ार में उपलब्ध हैं, उन्हें कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि, रियूज़बेल मास्क को ज़्यादा समय तक प्रयोग में ला सकते हैं। जिससे, यह लोगों के पैसे बचाता है और पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है। (Reusable Face Mask for Covid-19)

International Yoga Day 2020: योग से रहते हैं प्रधानमंत्री हमेशा एनर्जेटिक, जानें नरेंद्र मोदी करते हैं किस योगासन का अभ्यास

 चीन में आई कोरोना महामारी की सेकेंड वेव, पेइचिंग में मिले नये मामले, जानें क्या हैं कारण

 Covid-19 in India: 97 दिनों में हुई 12 हजार लोगों की मृत्यु, भारत में कोविड-19 के मामले साढे़ 3 लाख के पार

Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source