• हिंदी

क्या दवा से डिप्रेशन और शराब दोनों से मिल सकता है छुटकारा ?

क्या दवा से डिप्रेशन और शराब दोनों से मिल सकता है छुटकारा ?
एक ही दवा से डिप्रेशन व शराब से छुटकारा मिल सकता है। © Shutterstock

वैज्ञानिकों का मनना है कि डिप्रेशन से दुनिया में लगभग 14 करोड़ लोग प्रभावित हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

Written by akhilesh dwivedi |Published : September 24, 2018 8:56 PM IST

वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी परेशानी या बीमारी क्या है ? अगर आपसे यह सवाल कोई करे तो आप क्या सोचेंगे ? कैंसर, एड्स या कोई और लाइलाज बीमारी लेकिन शायद आप गलत हों क्योंकि विश्व की ज्यादातर आबादी डिप्रेशन और एल्कोहल के सेवन से परेशान है। लोगों को डिप्रेशन का पता नहीं चलता और एल्कोहल ने उन्हें मौत के सामने कब लाकर खड़ा कर दिया इसका भी पता नहीं चलता। इन दोनों ही समस्यों से बड़ी बीमारी और परेशानी वर्तमान समय में हेल्थ जगत में कोई नहीं है।

ये भी पढ़ेंः डिप्रेशन और हार्ट की बीमारी से बचना है तो रोजाना करें यह काम।

इसी को देखते हुए वैज्ञानिक भी लगातार खोज करते रहते हैं। हाल ही में एक वैज्ञानिकों के दल ने दावा किया है कि एक ही दवा से डिप्रेशन व शराब से छुटकारा मिल सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दवा ऐसी है कि पहले तो शराब की लत से छुटकारा दिलाती है और उसके बाद डिप्रेशन के लेवल को भी धीरे-धीरे कम करती है।

Also Read

More News

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि 2000 के दशक में दुनिया में शराब की लत में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गयी है। वहीं एक अध्ययन के अनुसार प्रत्येक 8 इंसान में एक इंसान शराब पीने की आदत से परेशान है।

ये भी पढ़ेंः डिप्रेशन की वजह से पुरुषों की सेक्स लाइफ हो सकती है बर्बाद।

वैज्ञानिकों का मनना है कि डिप्रेशन से दुनिया में लगभग 14 करोड़ लोग प्रभावित हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। ज्यादातर डिप्रेशन के शिकार लोगों में वो लोग हैं जो शराब का सेवन करते हैं। सिर्फ डिप्रेशन ही नहीं कई और शराब से हुए रोगों से इंसान परेशान है।

मेडिकल क्षेत्र की बात करें तो हाल के दौर में कुछ ऐसी दवाईयों के बारे में मंजूरी दी गयी है जो शराब पीने की लत को कम करती हैं। लेकिन इनका असर मनोवैज्ञानिक रोगों पर नहीं होता है।

ये भी पढ़ेंः रोज शराब पीने से हो सकती है यह बीमारी, दगा दे सकता है दिमाग।

वैज्ञानिकों ने जो दवा बनाने का दावा किया है वो प्रोटीन युक्त रिसेप्टर है। इसको डेल्टा ओपिऑयट रिसेप्टर के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा से शराब पीने की इच्छा में कमी लाई जा सकती है।