New Coronavirus symptoms: आंखों में दर्द, देखने में हो रही समस्या को ना करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कोरोना के लक्षण
यदि आपकी आंखों में किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह कोरोनावायरस का लक्षण (New Coronavirus symptoms) हो सकता है। एक नए अध्ययन में शामिल 83 प्रतिभागियों में से 81 प्रतिशत ने दो सप्ताह के अंदर कोविड-19 पॉजिटिव होने के दौरान आंखों से संबंधित परेशानी ऑक्युलर इशू होने की बात कही।
New Coronavirus symptoms: कोरोनावायरस (coronavirus) के अब कई लक्षण (coronavirus symptoms in hindi) सामने आ चुके हैं। इन लक्षणों में एक और नए लक्षण को शामिल किया जा सकता है। यह लक्षण है आंखों से संबंधित समस्या (Eye problem)। यदि आपकी आंखों (Sore eyes) में किसी भी तरह की समस्या नजर आ रही है, तो कोरोना काल (Corona Era) में बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की कोशिश ना करें। हाल ही में भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, आंखों के किसी भी कष्ट, दर्द, विजन से संबंधित समस्या कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित होने के महत्वपूर्ण संकेत हो सकते हैं।
ब्रिटेन में एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी (Anglia Ruskin University) के शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों से कुछ सवाल किए जिन्होंने कोरोना लक्षणों (Coronavirus symptoms) से संबंधित पूछे गए सवालों को पूरा करने के लिए COVID-19 निदान से गुजर चुके हों और कोरोना पॉजिटिव आने से पहले की तुलना में उनकी स्थिति कैसी थी।
एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी में विजन एंड आई रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक और अध्ययन की प्रमुख लेखिका प्रोफेसर शाहिना प्रधान ने कहा, "कोविड-19 (COVID-19) के संबंध में नेत्र संबंधी विभिन्न लक्षणों (eye symptoms of coronavirus) की जांच के लिए यह पहला अध्ययन है। इस अध्ययन से यह पता लगाना भी आसान हुआ है कि आंखों से संबंधित कोरोना के लक्षण, अब तक दिखे कोरोना के लक्षणों की तुलना में कब और कितनी देर में नजर आता है।
बीएमजे ओपन ऑप्थल्मोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि जब प्रतिभागियों में COVID-19 था, तो उनकी आंखों में 16 प्रतिशत तक समस्या थी, जो बताता है कि यह कोरोनावायरस के कारण हुआ एक लक्षण या समस्या (Covid-19 ke lakshan in hindi) है। शोधकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ 5 फीसदी प्रतिभागियों में आंखों से संबंधित यह लक्षण कोरोना से पहले दिखे थे, जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने अपने लक्षणों में से फोटोफोबिया (photophobia) या हल्की संवेदनशीलता (light sensitivity) से पीड़ित होने की सूचना दी।
अध्ययन में पाया गया कि 83 प्रतिभागियों में से 81 प्रतिशत ने दो सप्ताह के अंदर कोविड-19 लक्षणों में ऑक्युलर इशू होने की बात कही और उनमें से 80 प्रतिशत ने बताया कि उनकी आंखों की समस्या (Eye problems) दो सप्ताह से कम समय तक रही। रिपोर्ट किए गए सबसे आम लक्षण में शामिल था थकान, जो लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों में नजर आया। 76 प्रतिशत में बुखार (Fever) देखा गया और सूखी खांसी (Dry cough) की समस्या 66 प्रतिशत लोगों में रिपोर्ट की गई।
शाहिना प्रधान ने कहा, 'यह अध्ययन महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि यह हमें इस बारे में अधिक समझने में मदद करता है कि COVID-19 कंजंक्टिवा को कैसे संक्रमित कर सकता है और यह कैसे वायरस को शरीर में फैलने देता है।'
कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज
कंजंक्टिवाइटिस कहीं कोरोना संक्रमण तो नहीं? आई हाइजीन का यूं रखें ख्याल