दुर्लभ ब्रेन वैस्कुलर मालफॉर्मेशन के साथ जन्मे नवजात शिशु की बचाई गई जान, जानें कितना खतरनाक है यह रोग

'वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन' मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की एक दुर्लभ स्थिति है, जिसकी वजह से नसों में उच्च दबाव उत्पन्न होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2021 11:12 PM IST

Vein of Galen Malformation in child: चेन्नई में एक नवजात शिशु के जन्म के मात्र 48 घंटे बाद ही वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन (vein of Galen malformation) नामक मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की अत्यंत दुर्लभ असामान्यता के लिए सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी चेन्नई स्थिति अपोलो चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में की गई। डॉक्टर्स के अनुसार, 30 लाख नवजात शिशुओं में से सिर्फ 1 में यह दुर्लभ मालफॉर्मेशन पाई जाती है। इस शिशु में इस दुर्लभ समस्या का पता उसकी मां की गर्भावस्था के दौरान प्रसवपूर्व अवस्था में ही चला था। एंडोवैस्कुलर एम्बोलिजेशन (Endovascular Embolization) उपचार का पहला विकल्प है और जन्म के बाद बच्चे पर आपातकालीन सर्जरी के लिए सभी तैयारियां की गई थीं।

मालफॉर्मेशन के कारण शिशु का हार्ट भी हुआ था फेल

ब्रेन वैस्कुलर वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन (Vein of Galen Malformation) के कारण बच्चे का हार्ट फेलियर और मल्टी ऑर्गन फेलियर भी हुआ था। अपोलो हॉस्पिटल्स के न्यूरो-एंडोवैस्कुलर सर्जरी के प्रमुख डॉ. श्रीनिवासन परमाशिवम के नेतृत्व में एक टीम द्वारा शिशु पर जन्म के 48 घंटे बाद मस्तिष्क में मालफॉर्मेशन के एंडोवैस्कुलर एम्बोलिजेशन किया गया।

डॉ. परमशिवम ने कहा, 'वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन हाई फ्लो एबनॉर्मल कनेक्शन है, जिससे नसों में अतिरिक्त दबाव होता है, जिसके कारण हृदय और फेफड़ों की ओर रक्त का बहाव बढ़ता है। शरीर के बाकी हिस्सों में खून पहुंचाने के लिए ह्रदय को अतिरिक्त काम करना पड़ता है। इस असामान्यता वाले शिशुओं में कंजेस्टिव हार्ट फेलियर हो सकता है। चूंकि, इस असामान्यता का निदान प्रसव के पहले ही किया गया था और जन्म के तुरंत बाद बच्चे के इलाज के लिए पहले से तैयारी की जा चुकी थी। वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन का सफल उपचार एक जटिल प्रक्रिया है। एंडोवैस्कुलर एम्बोलिजेशन के अच्छे नैदानिक परिणाम पाए गए हैं, इसलिए हमने उस प्रक्रिया को करने का निर्णय लिया।'

क्या है एंडोवैस्कुलर एम्बोलिजेशन (Endovascular Embolization)

एंडोवैस्कुलर एम्बोलिजेशन में मस्तिष्क में असामान्य रक्त वाहिकाओं का इलाज ओपन सर्जरी किए बिना किया जाता है। यह प्रक्रिया रक्त की आपूर्ति में कटौती करती है और प्रभावित क्षेत्र में (इस केस में मालफॉर्मेशन) प्रवाह को ब्लॉक करती है। इसमें एक कैथेटर, एक लंबी, पतली ट्यूब को गर्भनाल धमनी के माध्यम से इन्सर्ट किया जाता है, जिसे बाद में मस्तिष्क में प्रभावित रक्त वाहिका में बढ़ाया जाता है और वाहिका को ब्लॉक करने के लिए 'सुपर ग्लू' इंजेक्ट किया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.