
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2021 11:31 AM IST
Black Fungus Advisory: कोरोना वायरस की सेकेंड वेव ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है। लोगों के लिए इलाज और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करा पाना आज देशभर के अस्पतालों और राज्य सरकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौति बनकर खड़ी हो गयी है। वहीं, मुंबई और दिल्ली जैसे कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित कुछ शहरों से हालात बेहतर होने की कुछ आहटें भी सुनाई दे रही हैं। क्योंकि, इन दोनों ही महानगरों में अब दैनिक स्तर पर आनेवाले नये मामलों में कमी आयी है। वहीं, रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिससे, थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। (Coronavirus Cases in India)
लेकिन, वहीं दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होनेवाले लोगों में एक नयी बीमारी ब्लैक फंगस देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स इसे एक जानलेवा संक्रमण बता रहे हैं। इसे म्यूकरमायकोसिस भी कहा जाता है। बता दें कि, पहली लहर के दौरान अहमदाबाद में इसके मामले सबसे पहले पाए गए। वहीं, सेकेंड वेव के दौरान अब तक कई मामले देशभर के अलग-अलग हिस्सों में देखे जा चुके हैं। जबकि, कुछ लोगों की मृत्यु भी इस ब्लैक फंगस के चलते होने की पुष्टि की गयी है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस जानलेवा संक्रमण को लेकर एडवायजरी (Black Fungus Guideline by Health Ministry of India) जारी की गयी है। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से