Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप जानते हैं कि आप सोते वक्त किस मुद्रा में होते हैं? अगर आपका जवाब नहीं है तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है बहुत से लोग इस बात से इत्तेफाक रखते होंगे कि उन्हें सोते वक्त अपनी पोजिशन के बारे में पता ही नहीं होता है। आपने देखा होगा कि हर कोई अपनी मर्जी से ही सोना चाहता है। जिसे जैसा ठीक लगता है वह वैसा ही सोना पसंद करता है और उसी पोजिशन में सोने की कोशिश भी करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके सोने की खराब पोजिशन आपके स्वास्थ्य को किस तरीके से प्रभावित कर सकती है। जी हां, ऐसी कुछ मुद्राएं होती हैं, जिनमें सोने पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं पोजिशम में से एक है पेट के बल सोना। अगर आप पेट के बल सोना पसंद करते हैं तो आपको इससे जुड़े स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानना जरूरी है। इस लेख में हम आपको पेट के बल सोने के ऐसे नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपको तुरंत अपनी ये आदतें बदल देनी चाहिए।
अगर आप नियमित रूप से पेट के बल सोते हैं तो आपको कमर में दर्द व रीड की हड्डी में दर्द जैसी समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए अगली बार इस स्थिति में सोने से बचें।
लगातर पेट के बल सोने से पाचन क्रिया पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। जी हां, अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत पेट के बल सो जाते हैं तो आपको अपच, गैस, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नियमित रूप से पेट के बल सोने वाले लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है। दरअसल पेट के बल सोने से पेट के आस-पास मौजूद मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इसमें दुखन होने लगती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
लगातर पेट के बल सोने वाले लोगों के शरीर में अकड़न की समस्या भी रहती है। दरअसल ऐसा खाना सही ढंग से नहीं पचा पाने के कारण होता है। इसलिए पेट के बल सोना हानिकारक माना जाता है।
दरअसल पेट के बल सोने से हमारा चेहरा नीचे की ओर दब जाता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अगर आप कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियों की समस्या से परेशान रहते हैं तो पेट के बल सोना तुरंत बंद कर दें।
ऊपर दिए गए सभी कारणों के आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा कि पेट के बल सोना सोने की सही स्थिति बिल्कुल भीनहीं है। भले ही आप इस स्थिति को आरामदायक मानते हों लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ये मुद्रा आपके लिए बेहद हानिकारक है।