Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Early symptoms of liver damage: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर के सभी ऑर्गन्स की भूमिका होती है। इनमें से कुछ अंग बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये पूरे शरीर की फंक्शनिंग से जुड़े हुए होते हैं। इसीलिए, जब इन अंगों में किसी तरह की खराबी आने लगती है तो लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसा ही एक ऑर्गन है हमारा लिवर जो अगर ठीक तरीके से काम ना करे तो हाथों-पैरों में दर्द से लेकर शरीर की त्वचा में बदलाव आने (changes in skin) जैसे कई बदलाव आपको दिख सकते हैं। यहां हम लिख रहे है लिवर डैमेज के कुछ ऐसे लक्षणों (Sings of liver damage) के बारे में जिनके बारे में अक्सर लोगों को पता नहीं होता या वे उन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, जब लोगों को इसके सही कारणों का पता चलता है तब तक काफी देर हो जाती है और लिवर गम्भीर रूप से डैमेज हो चुका होता है। यहां पढ़े लिवर खराब होने के कुछ ऐसे ही लक्षणों (Liver damage ke lakshan) के बारे में जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
त्वचा में खुजली होना लिवर की बीमारी (skin irritation in liver diseases) के सामान्य लक्षणों में से एक है। दरअसल, लिवर खराब होने पर आपकी त्वचा में खुजली महसूस हो सकती है। यह लिवर से जुड़ी एक बीमारी ऑब्ट्रक्टिव पीलिया (Obstructive jaundice) का भी लक्षण हो सकता है। वहीं, बाइल डक्ट में स्टोन्स बनने, पैंक्रियाज में कैंसर (Cancer in pancreas), बाइल डक्ट में कैंसर या प्राइमरी बाइलरी सिरोसिस जैसी स्थितियों में भी त्वचा पर खुजली हो सकती है।
जी मिचलाने के समस्या इनडाइजेशन, नींद की कमी (lack of sleep) और गलत डाइट की वजह से होती है लेकिन कई बार उल्टी होने या जी-मिचलाने की समस्या लिवर में खराबीसे भी जुड़ी हुई हो सकती है। लिवर खराब होने पर ये लक्षण दिखायी दे सकते हैं।
ब्लोटिंग आमतौर पर पेट में गैस होने की वजह से होती है। लेकिन, क्रोनिक लिवर डिजीज(chronic liver diseases) में मरीजों के पेट में लिक्विड भरने लगता है। यह तरल पदार्थ जमा होने के साथ ही आपके पेट की सेहत और आकार में बदलाव होने लगते हैं। अचानक से आपकी तोंद निकलने लगती है। पेट में भारीपन (heaviness in stomach) महसूस होने लगता है और पेट असामान्य तरीके से टाइट होने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ये सभी समस्याएं लिवर डैमेज के लक्षण हो सकती हैं इसीलिए, आपको लापरवाही करने की बजाय अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।