Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Thyroid Cancer के इन लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी!

देर होने से पहले थायरॉइड के लक्षणों को पहचान लें।

Thyroid Cancer के इन लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी!

Written by Editorial Team |Published : January 22, 2018 4:39 PM IST

आप नियमित अपने त्वचा विशेषज्ञ या डर्मटॉलजिस्ट से जांच कर त्वचा के कैंसर या नियमित मैमोग्राम कराकर अपने ब्रेस्ट्स में किसी गांठ का पता लगा सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको थायरॉइड कैंसर होगा और आपने उसके लिए खुद की जांच कराने का विचार भी किया? भले ही आप एक हाइपोकॉन्ड्रिएक (hypochondriac) हो, लेकिन हमें यकीन है कि आपने इस बीमारी के बारे में नहीं सोचा होगा। जहां थायरॉयड कैंसर आक्रामक नहीं होता है, आपको इसके विकास के बारे में पता करने के लिए इसके लक्षणों से अवगत होना चाहिए। कलकत्ता ओनकोलॉजी क्लिनिक से डॉ. कौशिक चटर्जी का कहना है कि अगर आपको इन 'आम' लक्षणों में से किसी भी लक्षण का पता लगता है, तो डॉक्टर से मिलें।

आप अपने त्वचा विशेषज्ञ से नियमित रूप से त्वचा के कैंसर की जांच के लिए जांच कर सकते हैं या अपने स्तन में किसी भी गांठ को जांचने के लिए नियमित मैमोग्राम प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप खुद को थायरॉइड कैंसर के लिए खुद का परीक्षण करने का विचार भी करते हैं? भले ही आप एक हाइपोकॉन्ड्रिएक हो, हमें यकीन है कि आपने इस विशेष के बारे में नहीं सोचा था। जबकि थायरॉयड कैंसर एक आक्रामक प्रकार का कैंसर नहीं है, आपको इसके विकास के बारे में पता करने के लिए इसके लक्षणों से अवगत होना चाहिए। कलकत्ता ओनकोलॉजी क्लिनिक से डॉ कौशिक चटर्जी का कहना है कि अगर आप इनमें से किसी एक को 'अनदेखा करने में आसान' देखते हैं, तो डॉक्टर को देखें।

निगलने में कठिनाई: आप इसे सिर्फ गले की छोटी-मोटी परेशानी मान सकते हैं, लेकिन इसके बढ़ने से आपको खाने-पीने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको खाना निगलने में मुश्किल हो रही हो और यदि यह समस्या कुछ हफ्तों तक बनी रहे तो सुनिश्चित करें कि आप अपने डॉक्टर से जांच कराएं।

Also Read

More News

बात करने और सांस में कठिनाई: जब तक परेशानियां बहुत गम्भीर नही होंगी, तब तक सांस लेने या बात करने में कठिनाई नहीं होगी। इसलिए ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर बिना देर किए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

कर्कश आवाज: आपका वॉयस बॉक्स आपके थायरॉयड के ठीक ऊपर होती है, इसलिए स्वाभाविक रुप से आपके थायरॉयड में कोई भी बदलाव होने पर आपकी आवाज़ में भी कुछ बदलाव होगें। इसीलिए आवाज ख़राब या कर्कश होने पर उसे गले में खराश भर मानकर नज़रअंदाज न करें।

गर्दन पर एक गांठ: आपकी थायरॉयड ग्रंथि अपनी गर्दन के सामने होती है, लेकिन अगर आपको वहां कोई गांठ दिखे जो कई हफ्तों तक ठीक न हो, तो आपको तत्काल जांच करानी चाहिए। यदि कैंसर पहले से ही लिम्फ नोड्स में फैल चुका होगा, तो आप अपनी गर्दन के बीचोबीच नहीं बल्कि लिम्फ नोड्स के पास आपकी गर्दन के दायें हिस्से में दिखाई दे सकता है।

इलाज

थायराइड कैंसर (thyroid cancer) का उपचार गांठ के आकार पर निर्भर करता है। यदि आपकी गांठ का आकार एक सेंटीमीटर से कम है, तो आपका डॉक्टर आपको कुछ दवाइयां दे सकता है और आपको हर 6 महीने बाद अल्ट्रासाउंड कराना पड़ सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गांठ का आकार बदल रहा है या नहीं। बड़े ट्यूमर को तुरंत हटाया जाना चाहिए। लेकिन अगर आपका थायरॉयड निकाला नहीं जा सका है, तो आपको जीवनभन थायराइड हार्मोन लेना होगा।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More