
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 7, 2023 8:54 AM IST
Symptoms Of Asthma During Winter : सर्दियों का मौसम जिताना सुहावना होता है, इस सीजन में उतनी सी समस्याएं होने का खतरा रहता है। हार्ट अटैक से लेकर अस्थमा तक का खतरा सर्दियों में काफी ज्यादा रहता है, इसलिए सर्दियों के सीजन में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत होती है। अक्सर हम में से कई लोग सर्दी जुकाम होने पर इसे छोटी मोटी समस्या समझ बैठते हैं, लेकिन यही सर्दी जुकाम अस्थमा का भी संकेत हो सकती है। जी हां, सामान्य सी दिखने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानी अस्थमा के गंभीर लक्षणों में से एक है। आइए जानते हैं अस्थमा के लक्षणों के बारे में विस्तार से-
अस्थमा के मरीजों को खांसते समय सीटी जैसी आवाज आती है। ऐसी स्थिति में आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है। दरअसल, अस्थमा में खासते समय सीटी की आवाज आने का कारण रेस्परेटरी ट्रैक्ट का डैमेज होना हो सकात है। ऐसे में सांस लेते समय एयरवेज ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
सांस लेने में परेशानी होना, अस्थमा के प्रमुख लक्षणों में से एक हो सकता है। लेकिन हम इसे सामान्य सर्दी जुकाम समझ लेते हैं। दरअसल, सर्दी जुकाम या फिर एलर्जी में भी कुछ लोगों को सांस लेन में तकलीफ होती है। ऐसे में कई बार हमारा ध्यान अस्थमा की ओर नहीं हाता है। अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
सर्दी जुकाम से परेशान लोगों की तरह, अस्थमा के लोगों को भी काफी कम भूख लगती है। ऐसे में शरीर का वजन तेजी से घटने लग सकता है। अगर आपको भी कमजोरी के साथ भूख न लगने की परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।
अस्थमा से पीड़ित मरीजों को काफी खांसते समय काफी ज्यादा पसीना आता है। खासतौर पर रात को सोते समय इस तरह के लक्षण काफी ज्यादा दिखते हैं। ऐसे में बार-बार नींद टूट सकती है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
अस्थमा से पीड़ित मरीजों का काफी ज्यादा बेचैनी महसूस होती है। सामान्य सर्दी जुकाम में भी इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आपको काफी ज्यादा बेचैनी हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अस्थमा से पीड़ित मरीजों के लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम की तरह दिख सकते हैं। ऐसे में आपको इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.