गर्मियों में दिखायी दें ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, अंदर ही अंदर बर्बाद हो रही है आपकी किडनी

Kidney damage signs- किडनी फंक्शन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे शरीर में दिखायी देती हैं। इसीलिए, इन लक्षणों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

गर्मियों में दिखायी दें ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, अंदर ही अंदर बर्बाद हो रही है आपकी किडनी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 30, 2025 9:31 PM IST

Early Signs And Symptoms Of Kidney Damage- शरीर के लिए किडनियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, किडनियां ब्लड को फिल्टर करके शरीर को बीमारियों से स्वस्थ रखने का काम करती हैं। लेकिन किडनियां खराब होने के साथ ही शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं। किडनियों में खराबी आने के साथ ही शरीर में धीरे-धीरे बदलाव आने लगते हैं और शरीर कुछ संकेत देने लगता है। रोजमर्रा की लाइफ में भी किडनी में खराबी के ये लक्षण देखे जा सकते हैं। इनमें से कुछ समस्याएं काफी कॉमन होती हैं और वे अन्य कारणों से भी अक्सर लोगों को महसूस होती हैं। इसीलिए, अक्सर लोग इन्हें मामूली समझकर इन्हें इग्नोर कर देते हैं। वहीं, कई बार लोगों को खराब किडनी के लक्षणों के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं होती है और समय पर लक्षणों की पहचान ना होने या बीमारी का इलाज शुरू ना होने से किडनियां अंदर ही अंदर खराब होती रहती हैं। कई बार स्थिति किडनी फेलियर (Kidney Failure) तक पहुंच जाती है। इससे ये समझा जा सकता है कि किडनियों से जुड़े लक्षणों की समय से पहचान होना कितना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि किडनी में खराबी आने पर (Kidney mein kharabi aane ke lakshan) किस तरह के लक्षण आपके शरीर में दिखायी दे सकते हैं।

किडनियों में खराबी के लक्षण-Kidney kharab hone ke lakshan.

पेशाब में बदलाव

सुबह बाथरूम जाने पर आपको पेशाब में दिखने वाले कुछ बदलाव किडनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं। ये बदलाव किडनी में आ रही खराबी के कारण दिखायी दे सकते हैं। खराब किडनी की वजह से पेशाब में ये लक्षण दिख सकते हैं-

इसी तरह रात में बार-बार पेशाब आना भी किडनियों में खराबी से जुड़ी हुई एक समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Also Read

More News

शरीर में अलग-अलग जगह सूजन

किडनियां जब शरीर में मौजूद सोडियम और अतिरिक्त पानी को साफ नहीं कर पातीं तब यह फ्लूइड शरीर में जमा होने लगता है। इससे शरीर में अलग-अलग जगहों पर सूजन दिखायी देने लगती हैं।  यह सूजन आमतौर पर पैरों के निचले हिस्से, टखनों और आंखों के आसपास दिखायी दे सकती हैं।

बहुत अधिक थकान

किडनियों में खराबी आने के बड़े लक्षण कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी हैं। अगर आप हमेशा थके-थके और कमजोर महसूस करते हैं तो हो सकता है कि आपकी किडनियां ठीक तरह से काम ना कर रही हों।

किडनी डैमेज के कुछ अन्य लक्षण

  • शरीर में जगह-जगह खुजली होना, विशेषकर रात के समय बार-बार खुजली महसूस करना।
  • भूख में कमी होना या भूख ना लगना।
  • मसल्स में अकड़न और दर्द

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

TRENDING NOW