डायबिटीज की शुरूआत में ही दिख जाते हैं ये 3 लक्षण, पर 10 में से 8 लोग कर जाते हैं इन्हें इग्नोर

Diabetes se pahle ke lakshan: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी तरीके के खानपान के कारण उन लोगों में भी डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है जिनके परिवार में पहले किसी को हाई शुगर लेवल की समस्या नहीं रही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 27, 2024 1:21 PM IST

Diabetes early symptoms: डायबिटीज दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ रही बीमारियों में से एक है। लेकिन, भारत की बात की जाए तो यहां डायबिटीज मरीजों की संख्या डरावनी स्पीड से बढ़ रही है और इस तेजी से बढ़ती बीमारी को अगली महामारी का कारण भी बताया जाने लगा है। दरअसल, भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में डायबिटीज के टाइप 2 के मरीजों की संख्या बीते कुछ दशकों में बहुत तेजी से बढ़ी है। लोगों की लाइफस्टाइल में जिस तरह से बदलाव आए हैं उनसे डायबिटीज ही नहीं बल्कि, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर लेवल और हार्ट डिजिजेज में भी इजाफा हुआ है। इनमें से अधिकांश हेल्थ प्रॉब्लम्स एक-दूसरे से जुड़ी हुई भी हैं इसीलिए, इन सभी से बचना बहुत महत्वपूर्ण है।

डायबिटीज जो किसी समय बुजुर्गों और उम्रदराज लोगों की बीमारी थी, वही डायबिटीज आज 40 साल से कम उम्र के लोगों में देखी जा रही है। डायबिटीज के मरीजों द्वारा की जानेवाली लापरवाही की वजह से भी यह समस्या काफी गम्भीर स्टेज तक पहुंच जाती है। जैसे खान-पान पर ध्यान ना देना, दवाइयां समय पर ना लेना और लक्षणों को नजरअंदाज करना, ये सब ऐसी गलतियां हैं जिन्हें दोहराना मतलब डायबिटीज को गम्भीर बनाना है। बता दें कि डायबिटीज की बीमारी में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे कि किडनी, आंखों और लिवर को बहुत क्षति पहुंचती है। वहीं, हाई ब्लड शुगर की स्थिति आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए खराब साबित हो सकती है।

डायबिटीज होने से पहले क्या लक्षण दिखायी देते हैं? (Early signs of diabetes)

डायबिटीज की बीमारी होने से पहले शरीर प्री-डायबिटीज स्टेज में रहता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अगर सावधान रहे और सही उपाय अपनाए तो डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।

वहीं, डायबिटीज के प्रारंभ में भी कुछ महत्वपूर्ण लक्षण मरीज को महसूस हो सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय अगर आप इनकी तरफ ध्यान दें तो आप डायबिटीज के गम्भीर परिणामों से बच सकते हैं और बीमारी को भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं। डायबिटीज के कुछ शुरूआती लक्षणों (Diabetes ke shuruati lakshan) में ये समस्याएं आपको महसूस हो सकती हैं-

बहुत अधिक प्यास लगना

क्या आपको बिना कारण बार-बार प्यास लगती है या बहुत ज्यादा पानी पीने के बाद भी आपकी प्यास नहीं बुझती? तो यह डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है। इसीलिए, अगर अचानक से आपको अगर अधिक प्यास लग रही है और आप बार-बार पानी पीने के बाद भी थकान महसूस कर रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

बार-बार पेशाब लगना

शरीर में जब ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़नेलगता है तो इससे आपको अधिक पानी पीने की भी जरूरत पड़ती है और मूत्र भी अधिक बनता है। ऐसे में आपको बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है।

तेजी से वजन कम होना

बिना किसी खास डाइट , एक्सरसाइज, दवा या बीमारी के बिना अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें। क्योंकि, बिना कारण या बहुत तेजी से होने वाला वेट लॉस डायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है। यह रक्त में ग्लूकोज के हाई लेवल और शरीर में चल रही गड़बड़ियों से जुड़ी एक स्थिति हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source