Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बीमार पड़ने पर कभी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकती हैं आतों से जुड़ी समस्या

जब व्यक्ति बीमार होता है तो उसे अपनी डाइट बहुत सोच समझकर चुननी होती है। आमतौर पर व्यक्ति गलत खानपान के चलते ही बीमार पड़ता है। ऐसे में अगर बीमार होने के बाद भी आप सोच समझकर नहीं खाएंगे तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। यह सच है कि बीमार होने पर स्पासी और खट्टी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो सिर्फ एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें बीमारी के दौरान अवॉइड करना चाहिए।

बीमार पड़ने पर कभी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकती हैं आतों से जुड़ी समस्या
बीमार पड़ने पर कभी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकती हैं आतों से जुड़ी समस्या

Written by Rashmi Upadhyay |Published : September 15, 2020 7:01 PM IST

जब व्यक्ति बीमार होता है तो उसे अपनी डाइट बहुत सोच समझकर चुननी होती है। आमतौर पर व्यक्ति गलत खानपान के चलते ही बीमार पड़ता है। ऐसे में अगर बीमार होने के बाद भी आप सोच समझकर नहीं खाएंगे तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। यह सच है कि बीमार होने पर स्पासी और खट्टी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो सिर्फ एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें बीमारी के दौरान अवॉइड करना चाहिए।

क्रंची स्नैक्स से रहें दूर

जब आप बीमार हो तो क्रंची स्नैक्स से दूर रहना चाहिए। आलू के चिप्स या क्रिस्पी टोस्ट जैसे स्नैक्स खाने से बचें क्योंकि इस वक्त ये आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। इससे आपको पेट संबंधी समस्याएं होने के साथ ही गले में दर्द और जलन की शिकायत भी हो सकती है।

दूध के सेवन से बचें

जब आप बीमार हो तो दूध के सेवन से बचें। इस दौरान आपको डायजेशन सिस्टम कमजोर होता है इसलिए आपको दूध पचाने में दिक्कत हो सकती है। अगर जबरदस्ती पीते हैं तो आपको आंतों की समस्या भी हो सकती है। डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, पनीर और मलाई का सेवन बलगम या कफ भी पैदा कर सकता है। हलांकि आप नाश्ते में दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको डॉक्टर ने दूध या डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए कहा है तो आप कर सकते हैं।

Also Read

More News

मीठे को कहे 'नो'

वैसे तो मीठे के सेवन से हर व्यक्ति को बचना चाहिए लेकिन यदि आप बीमार हैं तो इस दौरान भूलकर भी मीठी चीजें न खाएं। क्योंकि वाइट शुगर वाइट ब्लड शेल्स को दबा सकता है और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता को कम कर सकता है। साथ ही यह इम्युन सिस्टम को भी कमजोर बनाता है। तो अपने शरीर को जल्दी ठीक करने में मदद करने के लिए सभी चीनी से दूर रहें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

ऑरेंज जूस भी न पीएं

संतरे का जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन बीमार होने के दौरान ऑरेंज जूस के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में शुगर होता है जो जिससे बीमारी से लड़ने के लिए श्वेत रक्त कोशिकाओं की क्षमता को कमकर सकते हैं। साथ ही संतरे के रस से खांसी, गले में खराश या सर्दी जैसे दिक्कतें भी हो सकती हैं।