
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : October 19, 2022 2:16 PM IST
Consuming excess amounts of one nutrient can sometimes lead to imbalances with others.
वैसे तो ज्यादातर आप दवाइयों को खाने के साथ ही लेते होंगे। बहुत सारी दवाइयों को डॉक्टर द्वारा भी खाने के साथ सेवन करना ही सुझाया जाता है। लेकिन कुछ दवाइयां ऐसी भी होती हैं जिनका सेवन आपको खाली पेट ही करना होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाना या फिर पानी इन दवाइयों के असर को प्रभावित कर सकता है। कई बार खाना आपके पेट में दवाइयों के गुण अब्जॉर्ब नहीं करने देता है जिस कारण आपको दवाई का असर नहीं मिल पाता है। इसलिए, कुछ दवाइयों को खाली पेट या फिर खाना खाने से पहले लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं वह ऐसी कौन सी दवाएं हैं जिनका सेवन खाली पेट करना चाहिए।
अगर आप एंटी बायोटिक्स का सेवन करने से कैल्शियम, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि का सेवन कर लेते हैं तो इससे एंटी बायोटिक्स शरीर में अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। इसलिए इनका सेवन करने से पहले खाना न खाएं।
जब आप खाली पेट आयरन खाते हैं तभी वह अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाता है। इसके साथ आप पानी या फिर ताजा जूस ले सकते हैं। अगर पेट खराब होने की दिक्कत आती है तो आप खाना खाने के तुरंत बाद आयरन की दवाई खा सकते हैं।
कुछ खाने की चीजें दवाइयों को आपके खून में पहुंचने से रोकती हैं। इससे आपको दवाई के भयानक साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इस प्रकार की दवाइयों का सेवन करने से पहले भी खाना न खाएं।
यह दवाइयां भी खाने के बगैर ही लेनी चाहिए नहीं तो आपको पूरा प्रभाव नहीं मिलेगा।