Never covid people: अभी तक नहीं हुआ कोरोना तो आपके शरीर की ये खासियत बचा रही है आपको

कोरोना दुनियाभर में फैल चुका है, लेकिन फिर भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है। एक्सपर्ट्स इस पर रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर किस प्रकार लोग कोरोना के संक्रमण से बच निकले। उनके जेनेटिक्स व इम्यूनिटी पर रिसर्च किए जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 18, 2022 10:15 AM IST

कोरोना महामारी का खतरा अभी तक टला नहीं है और एक बार फिर इसके मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। दुनिया लगभग हर हिस्से में फैल चुका कोरोना हर व्यक्ति को प्रभावित कर चुका है। किसी को शारीरिक रूप से तो कोई मानसिक रूप से कोरोना का शिकार हुआ है। जैसा कि आपको पता है कि कोविड 19 एक अत्यंत संक्रामक वायरल डिजीज है, जो हवा के माध्यम से फैल जाती है। लेकिन कुछ लोग अभी तक एक बार भी कोरोना से संक्रमित नहीं हुए हैं, जो कई बार असंभव सा लगता है। कोरोना की एक के बाद एक कई लहर आ चुकी हैं, जिसमें यह बीमारी आग की तरह फैली फिर भी कुछ लोग इस से बचने में कामयाब रहे। अगर आप भी उनमें से एक हैं और खुद को लकी महसूस कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह बात सिर्फ किस्मत की नहीं है इसके पीछे कई फैक्ट हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ लोग किस प्रकार कोरोना संक्रमण से बचने में कामयाब रहे।

हर बार संक्रमित होना जरूरी नहीं है

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से जरूरी नहीं है कि आपको संक्रमण हो कई बार व्यक्ति को पहली बार में संक्रमण नहीं हो पाता है। हालांकि, अभी तक इसके पीछे के कारण का पता नहीं चला है। हाल ही में आपने भी अपने परिवार में कई ऐसे मामले जरूर देखे होंगे कि पूरे परिवार के संक्रमित होने के बाद भी कुछ लोग संक्रमण से बच निकले।

कुछ लोग क्यों नहीं हुए संक्रमित

जिन लोगों को एक बार भी कोविड 19 संक्रमण नहीं हुआ उन्हें ‘नेवर कोविड’ या ‘कोहोर्ट’ कहा जाता है। कुछ लोगों को कोविड संक्रमण क्यों नहीं हुआ अभी तक रिसर्चर भी इसके कारण को पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं और अभी तक इस पर रिसर्च चल रही हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है इन लोगों के जेनेटिक्स या इम्यूनिटी में कुछ अलग हो, लेकिन उसकी अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं कुछ महीने पहले हुई एक स्टडी में यह भी पाया गया था कि जिन लोगों को हाल ही में फ्लू या कोरोना वायरस को कोई दूसरा संक्रमण हुआ है जैसे सार्स या मर्स तो ऐसे लोगों कोविड 19 होने का खतरा कम रहता है।

कुछ लोगों को नहीं चला पता

एक बड़ी संख्या में कोविड 19 संक्रमण के ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिन्हें किसी प्रकार के लक्षण नहीं हुए। यही कारण है ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कोविड 19 से संक्रमित हो गए लेकिन लक्षण महसूस न होने के कारण उन्हें लगता है कि वे संक्रमित नहीं हुए हैं। भारत के ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई मामले पाए जा सकते हैं, जहां जानकारी न होने के कारण लोगों ने समय रहते टेस्ट नहीं कराए।

सावधानी है जरूरी

हालांकि, अगर आपको लगता है कि आप कोविड से संक्रमित नहीं हुऐ है, तो भी एहतियात बरतना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योकि कुछ लोग कोविड 19 से संक्रमित हो जाते हैं और लक्षण महसूस न होने के कारण दूसरों में भी संक्रमण फैलाते रहते हैं। इसलिए जितना हो सके कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source