
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 20, 2020 8:01 PM IST
neem
Neem Water Benefits: नीम स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही गुणकारी होता है। यह एक हेल्दी हर्ब है। कई रोगों से बचाता है। नीम में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। नीम का पानी यदि आप आधा कप भी पिएं, तो संक्रमण होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। बैक्टीरिया, वायरस, फंगस के जरिए होने वाले रोग और संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। नीम का पानी आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, इसके पानी से स्नान करने से गर्मी के दिनों में होने वाली त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे फोड़े-फुंसी, घमौरियां, रैशेज, खुजली आदि दूर होते हैं। जानें, नीम का पानी पीने और इससे नहाने से क्या-क्या फायदे (neem water benefits in hindi) आपकी सेहत को हो सकते हैं।
इसके 5 से 7 पत्ते लें। इसे एक गिलास पानी में डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। ठंडा होने पर इसका सेवन करें।
यदि आप हर दिन नीम का पानी पिएंगे, तो पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, आंतों में सूजन, पेट का फूलना, ऐंठन, पेट दर्द आदि दूर होता है। पेट से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है नीम का पानी। इसका सेवन सुबह के समय करें, इससे पेट साफ होगा। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण यह पेट के कीड़ों को भी मारता है। पेट में आपको कभी अल्सर (Stomach ulcer) की समस्या नहीं होगी। नीम का पानी एक तरह का एंटीडॉट है, जो पेट के फ्लू, संक्रमण का जड़ से इलाज करता है।
नीम का पानी पिएंगे, तो स्किन की समस्याओं से भी निजात (Neem Water for skin care) मिलेगा। जो लोग मुंहासों, झुर्रियों, फोड़े-फुंसियों, खुजली, एक्जिमा जैसी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें नीम का पानी जरूर पीना चाहिए।
क्या आपको पता है कि नीम का पानी आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है? जी हां, यदि आपको कुछ दिनों से पास की चीजें धुंधली दिख रही हैं, तो डॉक्टर से तो आंख को दिखाएं हीं, साथ ही हर दिन एक कप नीम का पानी पीना शुरू कर दें। इससे आंखों में होने वाली जलन, थकाम, दर्द और खुजली की समस्या (Health benefits of Neem Water) नहीं होगी।
कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए भी आप नीम का सेवन कर सकते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (Neem boosts Immunity) को बूस्ट करने के लिए रामबाण इलाज है। जैसा कि आप जानते हैं नीम में मौजूद एंटी-फंगल व एंटी-बैक्टीरियल तत्व कई रोगों से बचाने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे आपकी कोरोना से संक्रमित होने की संभावना कम हो सकती है।
मुंह से दुर्गंध आती है, दांतों और मसूड़ों से संबंधित कोई समस्या है, तो नीम का पानी इन्हें दूर करने का बेस्ट उपाय है। नीम के पानी से लार में एल्काइन लेवल बढ़ जाता है, जिससे संक्रमण होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
Castor oil for Hair : बालों में कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल लगाने के फायदे