Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Neem Leaves & Coronavirus: नीम (Neem) एक नेचुरल हर्ब है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में वर्षों से बीमारियों के इलाज में किया जा रहा है। नीम में इतने गुण (Neem leaves benefits) होते हैं कि ये कई गंभीर रोगों से बचाने की क्षमता रखते हैं। नीम पेड़ का हर भाग औषधीय गुणों से भरा होता है। नीम की पत्तियां शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाती हैं। इसकी पत्तियों को चबाने से त्वचा के संक्रमण से भी बचाव होता है। गर्मी और बरसात के दिनों में अधिकतर लोग त्वचा संक्रमण, रैशेज, फोड़े-फुंसियों से परेशान रहते हैं। नीम की पत्तियां (Neem leaves cure coronavirus) ऐसी ही सुरक्षा चक्र हैं, जो कुदरती तरीके से रक्त में होने वाले विकार और त्वचा संक्रमण को दूर करती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, प्रतिदिन सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आपको पता है कि कोरोनावायरस से भी नीम लड़ने में मददगार (Neem leaves cure coronavirus) हो सकता है? जी हां, किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) में कोरोनावायरस से संबंधित नीम पर एक शोध जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इसमें यह पता लगाने कि कोशिश की जाएगी कि किस तरह नीम की पत्तियों में मौजूद गुण कोरोनावायरस को कमजोर बना सकते हैं।
इस नीम में कई ऐसे गुण होते हैं, जो कोरोना से लड़ने के लिए काफी हैं। बहुत जल्द इसका इस्तेमाल भी किया जाने लगेगा। नीम की पत्ती, छाल, दातून, नीम की गोलियां, तेल तक का इस्तेमाल कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जल्द किया जा सकेगा। किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अनुसार, नीम में मौजूद गुणों का सही तरह से इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
कोरोनावायरस के खिलाफ नीम किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है और इसका इस्तेमाल किस रूप में किया जा सकता है, इस पर शोध कार्य किया जाएगा। यूनिवर्सिटी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से इस शोध को करने के लिए अनुमोदन (Approval) का इंतजार कर रही है।
इसमें मुख्य रूप से तीन कॉम्पोनेंट हाइप्रोसाइड, मिंबाफ्लेवोन और रूटीन होते हैं, जिसमें हाइप्रोसाइड कोरोनावायरस से लड़ने में सबसे कारगर साबित हो सकता है। तो जब तक यह शोध कार्य पूरा नहीं हो जाता है, आप नीम का सेवन करना शुरू कर दें। कोरोना के साथ-साथ आप अन्य रोगों से भी बचे रहेंगे। आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। खून साफ होगा। इससे आप कई तरह के वायरस और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। नीम की पत्ती का काढ़ा पिएं।
वायरस और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है नीम की पत्तियां, जानें और भी फायदे
कोरोना एक आरएनए वायरस है, जो रिसेप्टर के माध्यम से इंसान की कोशिकाओं में प्रवेश करता है। नीम (Neem leaves fight coronavirus) में मौजूद हाइप्रोसाइड कॉम्पोनेंट कोशिकाओं पर मौजूद रिसेप्टर को ब्लॉक करने का काम करता है। इससे यह खतरनाक वायरस कोशिकाओं में अपनी पहुंच बनाने में असफल हो जाएगा। जब किसी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति को नीम का काढ़ा (Neem leaves kadha) पीने के लिए जाएगा, तो हाइपरोसाइड (hyperoside) वायरस को मल्टीप्लाई नहीं होने देगा। इससे वायरस का स्वस्थ कोशिकाओं में प्रसार नहीं होगा।
Natural Weight Loss Remedy: नीम के फूलों से होता है वेट लॉस, ऐसे करें इसका सेवन
नीम की पत्तियों से काढ़ा आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। नीम की 15-20 ताजा पत्तियां लें। एक कटोरे में दो कप पानी डालकर उबालें। इसमें पत्तियां और नमक भी डालें। उबलकर आधा हो जाए, तो इसे आप या करोना संक्रमित व्यक्ति को पीने के लिए दिया जा सकता है। जो इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और डायबटीज के मरीजों के लिए भी यह काढ़ा बेहद कारगर होता है। कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को शुरुआत में ही इसे पिलाने से यह अधिक गंभीर रूप धारण नहीं करेगा।