... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 24, 2018 10:46 AM IST
नीम एक ऐसा पेड़ है जिसके पत्तों और फलियों को सदियों से औषधि के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, शहरों में अब इसका इस्तेमाल एक दम ना के बराबर होता है लेकिन गांवों में लोग आज भी इसे प्रयोग में लाते हैं।
हमने अक्सर बडे़-बुजुर्गों से यह कहते सुना है कि नीम का प्रयोग सेहत के लिए काफी गुणकारी और लाभदायक है। छोटे शहरों और गांवों में आज भी लोग नीम की दातून को टूथपेस्ट की जगह प्रयोग करते हैं। नीम के पेड़ की डंठल से लेकर पत्तियां हमारे लिए कई चीजों में काफी ज्यादा लाभकारी होती हैं।
चेहरे के लिए है गुणकारी
आयुर्वेद में नीम को चेहरे के मुंहासे और स्किन को खूबसूरत व ग्लोइंग बनाए रखने के लिए गुणकारी माना गया है। मॉनसून के दौरान उमस की वजह से हमारे शरीर से पसीना निकलने लगता है और हमारी स्किन ऑइली हो जाती है। नीम का एंटी बैक्टीरियल होना ही स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। नीम के प्रयोग से एलर्जी, जलन और इंफेक्शन में राहत मिलती है।
डैंड्रफ को रखे दूर
कई लोगों को सिर में डैंड्रफ की प्रॉब्लम होती है। ऐसे में उनके सिर की त्वचा की स्किन झड़ने लगती है। बदलता मौसम आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस बिगाड़ देता है। जिसका असर आपके सिर की स्किन पर पड़ने लगता है। नीम का एंटी बैक्टीरियल गुण झड़ती त्वचा और डेंड्रफ से लड़ने में हेल्प करता है। इससे आपके बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं।
ब्लड को करता है साफ
बदलते मौसम का हमारे शरीर पर भी काफी फर्क पड़ता है। ऐसे मौसम में डाइट, लाइफस्टाइल तो बदलते ही हैं साथ ही शरीर में विषैले तत्व भी बढ़ने लगते हैं, जिसका असर हमारे पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ने लगता है। नीम प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से तो भरपूर है ही साथ ही इसमें जड़ी-बूटी के गुण भी हैं। इससे आपका ब्लड साफ होता है, लीवर और किडनी भी स्वस्थ रहती है। नीम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे हमारा ब्लड सकुर्लेशन ठीक बना रहता है। इससे हाई ब्लडशुगर और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
पाचन तंत्र रहता है ठीक
हमारे स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ पाचन तंत्र का होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में नीम आपके काफी काम आ सकती है। नीम पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। इसके प्रयोग से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचे रहते हैं।
चित्रस्रोत : Shutterstock.