... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : February 10, 2020 3:36 PM IST
Need to fight wrong information related to coronavirus pneumonia say who
Coronavirus Pneumonia: कोरोना वायरस विश्वभर के लिए संकट बन रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया और अन्य नेटवर्क साइटों पर गलत सूचनाएं फैल रही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की सलाह दे रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन गलत सूचनाओं को हटाने के लिए भी काम कर रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) निमोनिया से जुड़ी गलत सूचना चिकित्सकों के काम में ज्यादा मुश्किलें पैदा करेंगी. साथ ही आम लोगों में भय व भ्रम का प्रसार-प्रचार होगा. इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन हर स्तर पर महामारी से जुड़ी गलत सूचनाओं से लड़ने पर बल देगा.
ट्रेडोस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ महामारी सूचना नेटवर्क का प्रयोग करके आदान-प्रदान और महामारी अफवाह प्रबंध दल के माध्यम से सक्रिय रूप से महामारी से जुड़ी गलत सूचना तलाश रहा है.
दूसरे, महामारी अफवाह प्रबंध दल डब्ल्यूएचओ के मीडिया विभाग के साथ सहयोग करके ज्यादा व्यापक लोगों को महामारी से जुड़ी सूचना दे रहा है. उन में डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट, सामाजिक तरीके और मीडिया पर अफवाह का खंडन कार्यक्रम जारी है, और विशेषज्ञ लाइव प्रसारण में संबंधित सवालों का जवाब देंगे.
तीसरे, विश्व स्वास्थ्य संगठन सर्च इंजन व सोशल मीडिया आदि कंपनियों के साथ सहयोग करके उन्हें गलत सूचनाओं को हटाने और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे विश्वसनीय स्रोत से आई सही सूचना का प्रसार-प्रचार करने का आग्रह किया.
साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग द्वारा आईएएनएस