35 के बाद बनना चाहती हैं मां? एक्सपर्ट से जानिए लाइफस्टाइल में कैसे बदलाव की है जरूरत 

Pregnancy Between 30 to 35 :  उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को मां बनने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे में आपको किस तरह के लाइफस्टाइल को अपनाने की जरूरत है। 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 16, 2023 12:21 PM IST

Pregnancy after 35 : आज के समय में कई कपल्स को पेरेंट्स बनने में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। हालांकि, कई बार महिलाओं की उम्र भी इसके पीछे जिम्मेदार होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि आज के समय में कई लोग अपने करियर और किसी कंडीशन की वजह से देरी से बच्चा प्लान करते हैं। ऐसे में कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा स्थिति फॉर्टिस हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता साहू का कहना है कि महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी उम्र 30 के बार हो गई है, तो मां बनने में कुछ कठिनाई आ सकती है। अगर आप 30 से 35 के बाद उम्र के आसपास की हैं, तो मां बनने से पहले आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सुधार की जरूरत है। आइए जानते हैं डॉक्टर ममता साहू से 35 के बाद मां बनने के लिए लाइफस्टाइल में किस तरह का करना चाहिए सुधार?

35 के बाद मां बनने के लिए लाइफस्टाइल में कैसे सुधार की है जरूरत?

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप मां बनने चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने सारे मेडिकल टेस्ट कराएं। अगर आपके शरीर में किसी भी तरह का हार्मोन असंतुलित है, तो सबसे पहले उसे कंट्रोल करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लें। इसके साथ-साथ आपको कुछ बेहतर लाइफस्टाइल फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

डाइट पर दें ध्यान

अक्सर महिलाएं अपने कामकाज में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें अपने खानपान का ध्याननहीं रहता है। ऐसे में उनके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप मां का सुख प्राप्त करें, तो सबसे पहले अपने शरीर पर ध्यान दें। इसके लिए अपने आहार में संतुलित डाइट को शामिल करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, साथ ही मां बनने के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। 

स्ट्रेस को करें कम

मां बनने के लिए आपको न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट होने की जरूरत है, बल्कि मेंटली भी फिट होने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्ट्रेस से दूरी बनाने की जरूरत है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप स्ट्रेस ज्यादा लेते हैं, तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता प्रभालित होती है। इसिलए स्ट्रेस को भगाने की कोशिश करें। 

वजन को न बढ़ने दें

कई बार उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाएं अपने शरीर पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। खासतौर पर 30 से 35 की उम्र में महिलाएं अपने वजन पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझती हैं। ऐसे में अगर आपको कई तरह की परेशानियां जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल इत्यादि हो सकता है। इस स्थितियों में मां बनने में और अधिक परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने वेट पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

कुछ अन्य जरूरी टिप्स

  • अगर आप शराब और धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए इसका सेवन न करें। 
  • रोजाना कम से कम 5 दिन करीब 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज करें। 
  • प्रतिदिन 7 से 8 गिलास पानी पिएं। 
  • शरीर को हाइट्रेट रखें। 
  • खुद को खुश रखें। 
  • अपने लिए कुछ घंटे समय निकालें। 

उम्र बढ़ने के कारण अगर आपको मां बनने में परेशानी हो रही है तो एक बार डॉक्टर से जरूरी सलाह लें। साथ ही अपने सभी टेस्ट समय पर कराएं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही आप जल्द से जल्द कंसीव कर सकें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source