Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: तनाव से राहत पाने में मदद करेंगी ये 4 ट्रिक्स

डिप्रेशन सेरोटोनिन के कम स्तर के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन ऐसे भी कई तरीके हैं जिससे सेरोटोनिन का लेवल नैचुरली बढ़ सकता है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: तनाव से राहत पाने में मदद करेंगी ये 4 ट्रिक्स
मानसिक बीमारियों में तनाव और डिप्रेशन सबसे ज्यादा बड़ी परेशानियों के तौर पर उभर रही हैं। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 9, 2018 9:57 PM IST

क्या आप ऑफिस में काम कर-करके बुरी तरह थक गए हैं दिया और आपको किसी ऐसी चीज़ की ज़रूरत है जो जादुई तरीके से आपको आराम दिलाए? सेरोटोनिन आपके शरीर को अच्छा महसूस करानेवाले हार्मोन्स हैं जो किसी भी स्थिति में आपकी मदद कर सकते हैं। डिप्रेशन सेरोटोनिन के कम स्तर के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन ऐसे भी कई तरीके हैं जिससे सेरोटोनिन का लेवल नैचुरली बढ़ सकता है। और ये तरीके रिसर्च में फायदेमंद भी साबित हो सकती हैं!

  1. कसरत करें- जब आप कसरत करते हैं तो सेरोटोनिन और डोपामाइन सहित न्यूरोकेमिकल्स अधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं।[2] बस यह सुनिश्चित कर लें कि आप ऐसा व्यायाम करते हैं जो आपको पसंद है। क्योंकि अगर आप ऐसी एक्सरसाइज करते हैं जो आपको पसंद नहीं तो आपका मूड खराब हो जाएगा।
  2. धूप में बैठें- एक अन्य स्टडी में पाया गया कि बादलों वाले दिनों की तुलना में धूप वाले दिनों में लोगों के शरीर में सेरोटोनिन का स्तर हाई होता है। इसकी वजह धूप में ज़्यादा देर रहना होता है।[3] इसीलिए सर्दियों के दिनों में धूप में बैठे।
  3. ध्यान करें-नियमित ध्यान करने से न केवल आपका ब्लड प्रेशर कम होता है बल्कि आपके सेरोटोनिन का स्तर भी बढ़ सकता है।[4] तो डिप्रेशन और चिंता को दूर करने के लिए एक दिन में केवल 30 मिनट ध्यान करने की जरूरत है।
  4. मसाज कराएं-थोड़ी मालिश कराने से आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे और यह आपके शरीर की बायोकेमिस्ट्री पर असर डालते हुए आपको चिंता और डिप्रेशन से राहत दिलाती है। मसाज आपके शरीर के कोर्टिसोल स्तर को कम कर सकता है और सेरोटोनिन के स्तर  को बढ़ाता है।[1]

संदर्भ:[1] Field T, Hernandez-Reif M, Diego M, Schanberg S, Kuhn C. Cortisol decreases and serotonin and dopamine increase following massage therapy. Int J Neurosci.2005 Oct;115(10):1397-413. PubMed PMID: 16162447.

[2] Young, S. N. (2007). How to increase serotonin in the human brain without drugs. Journal of Psychiatry & Neuroscience : JPN, 32(6), 394–399.

Also Read

More News

[3] Lambert GW, Reid C, Kaye DM, Jennings GL, Esler MD. Effect of sunlight and season on serotonin turnover in the brain. Lancet. 2002 Dec 7;360(9348):1840-2. PubMed PMID: 12480364.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

[4]Krishnakumar, D., Hamblin, M. R., & Lakshmanan, S. (2015). Meditation and Yoga can Modulate Brain Mechanisms that affect Behavior and Anxiety-A Modern Scientific Perspective. Ancient Science, 2(1), 13–19. http://doi.org/10.14259/as.v2i1.171