Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ways to control high blood pressure levels: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी वर्तमान में बहुत ही कॉमन समस्या (commonon lifestyle diseases) बन गयी है। पहले जहां हाई बीपी एक उम्र के बाद होने वाली समस्या मानी जाती थी वहीं आज यंग और कामकाजी लोगों में भी हाई बीपी की स्थिति देखी जा रही है। हाइपरटेंशन (hypertension) एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण अन्य कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है और इससे हार्ट अटैक जैसी घातक स्थिति से बचना भी मुश्किल हो सकता है। (risk associated with High Blood pressure levels)
हाई बीपी की स्थिति में रक्त के प्रवाह की वजह से होनेवाला दबाव बढ़ जाता है और इसकी वजह से धमनियों को काम करने में दिक्कत होती है। प्रिवेंशन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओवरऑल हेल्थ के लिए बीपी लेवल को संतुलित रखना महत्वपूर्ण है। इसीलिए, लोगों को अपना ब्लड प्रेशर लेवल करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जो नेचुरली बीपी लेवल को कम करने में सहायता कर सकते हैं। (Ways to control high blood pressure levels in Hindi)
ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। दरअसल चाय और कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए, चाय और कॉफी पीने से परहेज करें। (side effects of caffeine in Hypertension)
अपने खान पान में बदलाव करते समय सबसे पहले नमक की मात्रा को कम करें। इससे ब्लड प्रेशर लेवलको बढ़ने से रोकने में मदद होगी। नमक अधिक मात्रा में खाने से बचने के लिए पैकेटबंद चिप्स , चीज और पैकेटबंद मक्खन (salted butter) जैसी चीजें खाने से बचें। क्योंकि, इनमें प्रीजर्वेशन के लिए नमक मिलाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। (why salt is bad for High BP patients)
हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल (how to control high blood pressure level) करने के लिए प्रतिदिन 2000 से 4,000 मिली ग्राम से अधिक पोटैशियम नहीं खाना चाहिए। लेकिन, अगर बीपी लेवल ज्यादा है तो अपने डॉक्टर की सहायता से सही डाइट प्लान बनाएं और उसी के अनुसार कम मात्रा में पोटैशियम (Potassium Rich foods) खाएं।
विभिन्न स्टडीज के अनुसार एक्सरसाइज ना करने वाले लोग और दिनभर बैठे रहने वाले लोगों की हेल्थ पर उनकी सुस्त (sedentary lifestyle) इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। इसीलिए, ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिएखुद को अधिक एक्टिव बनाएं। इसके लिए एक्सरसाइज कंरे, पैदल चलें, जिम जाएं, रनिंग (running), स्वीमिंग और स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने जैसे काम करें। रोजाना 20-30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटीज (physical activities in hypertension) भी आपको फिट रहने और बीपी लेवल को कम रखने में सहायता कर सकती हैं। (benefits of exercising in hypertension)