
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 24, 2018 1:30 PM IST
बच्चों को एंटी-बायोटिक्स खिलाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।© Shutterstock
मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर, सर्दी-ज़ुकाम और खांसी जैसी समस्याएं सभी को परेशान करने लगती हैं। ऐसे में खुद की इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचने के लिए हम अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। बच्चों को जब सर्दी-ज़ुकाम होता है तो हम घबरा जाते हैं । लेकिन बच्चों को अगर हल्की सर्दी, खांसी या ज़ुकाम है तो आपको उसे दवाइयां नहीं खिलानी चाहिए। बच्चों को एंटी-बायोटिक्स खिलाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हम यहां लिख रहे हैं एक होममेड वेपोरब बनाने का तरीका जिसे मेरी सहकर्मी ने कुछ समय पहले शेयर किया था। यह आसानी से घर पर ही तैयार किया गया एक मलहम है जिसमें केवल 3 प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
नैचुरल रब बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-
नैचुरल रब को तैयार करने का तरीका-
चूंकि इस मिश्रण का मुख्य पदार्थ घी है इसलिए यह जमकर मलहम या आपके साधारण रब जैसा ही बन जाएगा और आपको इसे लगाने में आसानी होगी। यही नहीं इस रब में मौजूद घी आपकी नाज़ुक त्वचा पर भी सौम्य ही रहेगा। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो खांसी और सर्दी से आराम दिलाता है। यह एंटी-बैक्टेरियल भी होता है। नीलगिरी और टी ट्री इसेंशियल ऑयल बंद नाक को खोलने का काम करते हैं। आसानी से बननेवाला यह बाम सर्दी-खांसी का एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। यह केमिकल-फ्री होने की वजह से सुरक्षित है। यह इस्तेमाल में भी वेपोरब जैसा ही आसान है। बस बच्चे के तलवों पर इसे लगाएं और फिर मोजे पहनकर वह सोने जा सकता है। यह घरेलू नुस्खा पूरी तरह नैचुरल और केमिकल फ्री है और छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी उपयोगी है।