Pain Reliever Foods : पेट, सिर, जोड़ों के दर्द को दूर करने के नेचुरल रेमेडीज

जानें, घर में मौजूद किन चीजों को खाकर आप अपने शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले दर्द (natural pain reliever) को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 6, 2020 6:32 PM IST

अक्सर लोगों को शरीर में कहीं ना कहीं दर्द होता रहता है। कभी सिरदर्द तो कभी पेट दर्द। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स में होने वाले दर्द से गुजरना पड़ता है। आप इन छोटे-मोटे दर्द को दूर करने के लिए हो सकता है दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, दवाओं का अधिक सेवन और बिना डॉक्टर से पूछे पेन किलर्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो फिर कैसे करें इन शारीरिक दर्द का इलाज। परेशान ना हों, इलाज आपके घर में ही मौजूद है, वह भी बिल्कुल सुरक्षित। जानें, घर में मौजूद किन चीजों को खाकर आप अपने शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले दर्द (natural pain reliever) को दूर कर सकते हैं।

सिरदर्द के लिए अदरक वाली चाय

सिरदर्द होने पर आप अदरक वाली (natural pain reliever ginger tea) चाय पिएं। इसे बनाने के लिए आप एक टुकड़ा अदरक, पानी, चाय पत्ती और चीनी लें। सब को एक साथ डालकर थोड़ी देर के लिए उबालें। फिर इसे कप में छान कर पिएं। आप अदरक के पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर सिरदर्द को कम कर सकते हैं। इसमें एन्टी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे दालचीनी

दालचीनी हर घर में मौजूद होता है। इसमें एक एन्टी-इन्फ्लेमेटरी यौगिक सिनामोमम (cinnamomum) होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द को काफी (natural pain reliever foods) हद तक कम कर देता है। इसके लिए आप दालचीनी को पीसकर इसका पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाएं।

जानें, कपूर और घी 5 मिनट में कैसे दिलाएगा सिरदर्द से छुटाकार

पपीता खाएं, पीरियड्स का दर्द भगाएं

पीरियड्स के दर्द से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। इसके लिए आप जितना हो सके मासिक धर्म के दौरान पपीते का सेवन करें। पपीता में मौजूद पपैन (papain) एन्जाइम रक्त-प्रवाह को नियंत्रित करके दर्द को कम करता है।

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाए सरसों

गर्म पानी में सरसों (राई) का दाना डालें। उसमें अपने पैरों को डालकर सिंकाई करें। इस नुस्खे से दर्द कम होता है। आप चाहें तो मांसपेशियों पर सरसों का पेस्ट भी लगा सकते हैं। सरसों में मौजूद गर्मी पैदा करने वाले तत्व और गुण मांसपेशियों के दर्द को काफी हद तक कम करते हैं।

कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान

पेट दर्द में अजवायन

पेट दर्द कई बार कुछ भी उल्टा-सीधा, अधिक, बाहर का खाना, मसालेदार खाना खाने से होने लगता है। पेट दर्द हो, तो अजवायन चबाकर खाएं। साथ में गुनगुना पानी पिएं। यह काफी पुराना नुस्खा है, जो एसिडिटी के कारण होने वाले पेट दर्द, मिचली और बदहजमी का इलाज करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source