Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर लोग कई तरह के इंफेक्शन और शारीरिक समस्याओं से परेशान रहते हैं। मौसम के बदलने से कभी पेट दर्द, तो कभी सिर दर्द की समस्या बनी रहती है। इन समस्याओं से तुरंत बचने के लिए आप कई दवाओं का सेवन करते हैं, जिसके अपने कई साइड एफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में इंफेक्शन और बीमारियों के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करना सही नहीं है। इनके लगातार सेवन से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप प्राकृतिक दवाओं यानी नेचुरल एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करें। जानें, शरीर में होने वाले असमय दर्द, रोग और इंफेक्शन से तुरंत छुटकारा पाने के लिए कौन से नेचुरल एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर (Natural Pain Relief) का इस्तेमाल करना सही होता है।
लौंग भी एक नेचुरल पेनकिलर (Natural Pain Relief) की तरह काम करता है। लौंग में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल, एंटीबायोटिक, एंटी-सेप्टिक और एंटी-वायरल जैसे कई गुण मौजूद होते हैं। लौंग दांत के दर्द, सिरदर्द, अस्थमा, पाचन संबंधी समस्याओं और रक्त में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है।
अदरक भी एक बेहतरीन पेनकिलर (Natural ways to relieve pain) होता है। अदरक एक ऐसा एंटीबायोटिक्स है, जो शरीर में पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। सांस संबंधी बीमारियों में भी काफी कारगर है।
लहसुन नेचुरल पेनकिलर होने के साथ-साथ एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल, एंटी-पैरासाइटल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट भी है। इन्हीं खूबियों के कारण यह लगभग हर तरह के दर्द से छुटकारा दिलाता है।
शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों के आसपास दर्द रहता है ? कहीं आप इस Syndrome के गिरफ्त में तो नहीं
आर्थराइटिस, पेट दर्द, सिरदर्द, दांत के दर्द, हार्टबर्न, पेट में कीड़े, डिप्रेशन, फेफड़ों के इंफेक्शन, ब्रॉन्कायटिस, हर तरह के घाव में हल्दी को रामबाण इलाज माना जाता है। यह एक बेहतरीन एंटीबायोटिक है, जो दर्द निवारक होने के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल भी है।
वर्कआउट के बाद शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा कैसे पायें ?