5 ओरल हाइजिन टिप्स जो डेंटिस्ट भी करते हैं फॉलो

हमने डेंटल हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स से पूछा और उन्होंने हमें बताया कि वो दांतों की देखभाल कैसे करते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 7, 2018 8:50 AM IST

क्या आपने कभी सोचा कि अपनी ओरल हाइजिन को बनाए रखने और अपने दांतों को मोतियों सा चमकदार बनाने के लिए डेंटिस्ट क्या करते हैं? हमने भी सोचा! हमने ओरल हाइजिन रूटीन के बारे में जानने के लिए डेंटल हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स से पूछा और उन्होंने हमें बताया कि वो दांतों की देखभाल कैसे करते हैं।

डॉ. दर्शन वोरा, वोराज़ डेंटल केयर, मुलुंड

ब्रशिंग और फ्लॉसिंग 2 सबसे महत्वपूर्ण ओरल हेल्थ से जुड़ी आदतें हैं जिन्हें आपको हर दिन दोहरानी चाहिए। फ्लॉसिंग एक महत्वपूर्ण आदत है क्योंकि यह दांतों की दरारों में फंसने वाले भोजन के कणों को दूर करने में मदद करता है और यह टूथब्रश से और अंदर धंस जाता है या साफ नहीं हो सकता। इसीलिए ज़रूरी है कि बच्चों को भी ओरल हाइजिन की अच्छी आदतें और उसका महत्व समझाया जाए। बच्चों को बचपन में दांत टूटने जैसी परेशानियों से बचाने के लिए, दंत सीलेंट लगाया जा सकता है जो प्लैक और एसिड के खिलाफ एक बाधा के रूप में काम कर सकता है।

डॉ. दीपक मेहता, पंकज मेहता डेंटल केयर, नवी मुंबई

दांतों को ब्रश से साफ करने और फ्लॉसिंग के अलावा, जीभ को भी साफ करना चाहिए। बहुत से लोग इसे ज़रूरी नहीं मान सकते, लेकिन जीभ पर बहुत अधिक ओरल बैक्टेरिया पैदा होते हैं। इसीलिए दांतों को केवल ब्रश से साफ करना पर्याप्त नहीं होगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात, नियमित डेंटल चेकअप भी कराएं!

डॉ. राजेंद्र संकपाल

अपनी अंगुली के साथ दांत और मसूड़ों के बीच के जोडवाले हिस्से की मालिश करनी चाहिए। इस हिस्से पर गोलाई में, मालिश करें। धीरे धीरे दबाव बढ़ाएं। यह न केवल आपके मुंह से भोजन के कणों को निकालने में मदद करेगा, बल्कि रक्त के संचार में सुधार कर आपके दांतों और मसूढ़ों की ताकत भी बढ़ाएगा।.

डॉ. निकिता गोयल

दिन में 2 बार ब्रश करना बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ भी खाने या पीने के बाद, प्लैक की एक पतली परत हमारे दांतों पर विकसित होनी शुरू हो जाती है। हमारे लार में शक्तिशाली तत्व होते हैं जो इस एसिड की परत को बेअसर कर सकते हैं और इसके चलते दांतों के एनेमल को नुकसान पहुंच सकता है और दांत टूटने लग सकते हैं। लेकिन रात में, हमारे मुंह एक लंबे समय के लिए बंद रहता है और हमारे मुंह में बहुत कम लार बनती है जो इस एसिड के खिलाफ काम कर सकता है। इसीलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम बिस्तर पर जाने से पहले प्लैक को साफ करने के लिए ब्रश करें।

डॉ. नेहा तिवारी

ओरल हाइजिन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण तरीका है माउथवॉश का उपयोग करना। अधिकांश माउथवॉश में फ्लोराइड नामक एक तत्व होता है जो दांतों को टूटने की संभावना कम करने में मदद करता है। हर बार खाना खाने के बाद या एक दिन में 2 बार, किसी अच्छे माउथवॉश से गरारे करने चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.