... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 16, 2020 3:54 PM IST
dengue
National Dengue Day 2020 : भारत में जुलाई से अक्टूबर माह के दौरान डेंगू फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, लेकिन पिछले दिनों कई राज्यों से डेंगू के फैलने की खबरें सामने आई हैं। डेंगू उन बीमारियों में से एक है, जिसका समय से इलाज नहीं कराया गया, तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हर साल 16 मई को 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' (National Dengue Day 2020) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक (Dengue Awareness) करना है।
मॉनसून में मच्छर के पनपने की सबसे अनुकूल परिस्थिति होती है, इसलिए मॉनसून में मच्छरों से अधिक सतर्क रहने की जरूरत (National Dengue Day 2020) होती है। डेंगू का मच्छर (Dengue Mosquito) अन्य मच्छरों की तुलना में काफी अलग होता है। जानें, डेंगू का मच्छर कैसे अन्य मच्छरों से होता है अलग?
मादा एडीज मच्छर के कारण डेंगू फैलता है। एडीज मच्छर दिखने में अन्य मच्छरों से बहुत ही अलग होता है। इस मच्छर के शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती हैं। अन्य मच्छरों की तरह यह मच्छर रात में नहीं, बल्कि दिन में अधिक काटते हैं। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेंगू मच्छर सुबह सबसे अधिक काटते हैं। वहीं, रात में जहां पर रोशनी अधिक होती है, वहां ये लोगों को काटते हैं, इसलिए इस मच्छर से बचने के लिए सुबह और दिन के समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है।
मादा एडीज मच्छर ज्यादा ऊंचाई तक उड़ नहीं सकती हैं। इनके उड़ने की क्षमता इंसानों के घुटनों तक ही होती है, इसलिए अपने शरीर के साथ-साथ पैरों को जरूर कपड़ों से ढककर रखें। यह मच्छर गंदी नालियों के पानी में नहीं, बल्कि साफ-सुथरे पानी में पनपते हैं, इसलिए अपने आस-पास साफ पानी को भी इकट्ठा ना होने दें। साफ-सुथरे शहरी इलाके के लोगों को डेंगू के मच्छर अधिक प्रभावित करते हैं।
एडीज मच्छर के काटने के तुरंत बाद डेंगू के लक्षण (Dengue symptoms) सामने नहीं आते हैं बल्कि 3 से 5 दिनों बाद डेंगू के लक्षण व्यक्ति में दिखने लगते हैं। बता दें कि दुनियाभर में करीब 3 हजार 500 मच्छरों की प्रजातियां हैं, जिसमें से अधिकतर ऐसी प्रजातियां हैं, जो इंसानों को परेशान नहीं करती हैं। इनमें से मात्र 6 फीसदी प्रजातियां ही इंसानों का खून पीती हैं।
Dengue Fever: दिल्ली में कोरोना के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, क्या है डेंगू, कारण, लक्षण, बचाव के उपाय