Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

National Dengue Day 2018: डेंगू में कैसा हो खान-पान

डेंगू रोगियों को दवाइयों की भारी खुराक लेनी पड़ती है और उसी समय अगर मरीज भोजन भी कम करने लगे तो मरीज कमजोर महसूस करने लगेगा और उसका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।

National Dengue Day 2018: डेंगू में कैसा हो खान-पान

Written by Editorial Team |Updated : May 16, 2018 6:01 PM IST

डेंगू बुखार भारत में हर वर्ष कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लेता है। इसमें कई लोगों की तो मौत हो जाती है। डेंगू एक गम्भीर बीमारी है, तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द आमतौर पर डेंगू का लक्षण होता है। अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो यह घातक हो सकता है। जैसा की हम सब जानते हैं कि बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है परहेज और संतुलित आहार लेकिन अगर बीमार हो गये तब भी खान-पान में ध्यान रखकर घातक परिणाम से बचा जा सकता है। यहां पर पारस अस्पताल, गुड़गांव की चीफ डायटिशियन नेहा पठानिया के कुछ सुझाव हैं जो आपको डेंगु होने पर अपने खान-पान में अपनाना चाहिए।

नेहा पठानिया कहती हैं कि "डेंगू रोगियों को दवाइयों की भारी खुराक लेनी पड़ती है और उसी समय अगर मरीज भोजन भी कम करने लगे तो मरीज कमजोर महसूस करने लगेगा और उसका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।"

एेसे समय में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। आइए जानते हैं क्या खाना चाहिए और क्या छोड़ना चाहिएः

Also Read

More News

पपीताः यह डेंगू के खतरे को कम करने के लिए पारंपरिक दवा के रूप में  जाना जाता है। पपीता का रस डेंगू बुखार के लिए एक प्राकृतिक इलाज है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं और अक्सर मरीज की मौत भी इसी वजह से हो जाती है। पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बनने में मदद करता है। जल्द रिकवरी के लिए दिन में दो बार पपीता का रस पीना चाहिए।

Papaya-juice

संतराः यह एक अच्छा आहार है और विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। डेंगू रोगियों के लिए यह फायदेमंद होता है।

उबला हुआ खानाः डेंगू से पीड़ित मरीजों को कई बार हैवी खाना पसंद नहीं आता है। ऐसे मामलों में अर्द्ध तरल सूप को खाने में शामिल करना चाहिए। जो भी सूप आप बनाएं ध्यान रखें कि उसमें खनिज और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में हो।

नारियल पानीः हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी बेहद फायदेमंद हैं। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रॉलाइट्स भी होते हैं, शुगर भी होती है और पानी भी होता है।शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और खनिज की पूर्ति के साथ ही प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी पीना चाहिए। नारियल पानी दिन में तीन या चार बार पीना चाहिए।

drink-coconut-water

नेहा पठानिया कहती हैं कि " डेंगू के मरीज को तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। सब्जी का रस, फलों का रस पीना चाहिए और चाय, कॉफी, तले हुए खाद्य पदार्थ और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। "

स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी परेशानी से बचने के लिए समय-समय पर आवश्यत जांच कराते रहें और डॉक्टर की सलाह लेते रहें।

Read this in English.  

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More